Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश, सतर्कता और समन्वय पर जोर

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश, सतर्कता और समन्वय पर जोर

राजस्थान में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस का सतर्कता और समन्वय पर जोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने हरिद्वार आने-जाने वाले कांवड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को यात्रा के दौरान सतर्कता, आपसी समन्वय और प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

वी.के. सिंह ने कहा कि राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु 30 जुलाई से 11 अगस्त तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गृहनगर की ओर लौटेंगे। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपना मूल एवं वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें। साथ ही उन्हें केवल निर्धारित पारंपरिक कांवड़ मार्गों और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जमीनी स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए हैं जिसके तहत किसी भी घटना की सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस दल को 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अथवा पुराने वीडियो और अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अचानक और पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन नहीं किया जाएगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार, मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा गुजरने के दौरान भवनों की छतों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संपूर्ण मार्ग की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।