Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

राजस्थान में बदला मौसम: कई शहरों में 4 डिग्री तक गिरा तापमान; 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट , 19 सितंबर से विदाई

राजस्थान में बदला मौसम: कई शहरों में 4 डिग्री तक गिरा तापमान; 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट , 19 सितंबर से विदाई

राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। मंगलवार को अजमेर, पाली, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश के साथ चली हवाओं और बादलों के कारण कई शहरों में दिन का तापमान नीचे आया। सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और अजमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इससे दिन के समय भी कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

विज्ञापन

 

 

देसुरी में 24 MM बारिश, कई इलाकों में हल्की बरसात

पिछले 24 घंटे के दौरान पाली के देसुरी में सबसे ज्यादा 24 MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम अब गुजरात के कच्छ के आसपास पहुंच गया है। इसके असर से राजस्थान में आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

बारिश और हवा से 4 डिग्री तक गिरा तापमान

मंगलवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। कई जगह हल्की हवा चलने और वातावरण में नमी रहने से गर्मी का असर कम हुआ और तापमान में 1 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया। ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है।

 

 

19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से विदाई के संकेत

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां अनुकूल बनने लगी हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं। वहीं हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की सीमा के आसपास एंटी-साइक्लोन सिस्टम बनने लगा है। जैसलमेर और पाकिस्तान से लगती सीमा के आसपास पिछले कुछ समय से बारिश की गतिविधियां भी कम हुई हैं। इन परिस्थितियों को मानसून की वापसी के अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि अगले दो दिनों में लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।