Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Rajaund News: 48 घंटे बाद राजौंद से मिला 23 वर्षीय मानसु का शव, पिता की तलाश अब भी जारी

Rajaund News: 48 घंटे बाद राजौंद से मिला 23 वर्षीय मानसु का शव, पिता की तलाश अब भी जारी

48 घंटे बाद राजौंद से मिला 23 वर्षीय मानसु का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: राजौंद (नरेश पुहाल)

Rajaund News: राजौंद (नरेश पुहाल) करनाल जिले के बसतली झील नहर में बीते 9 सितंबर को हुए हृदयविदारक हादसे में शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। कीटनाशक छिड़काव के लिए पानी लेने गए 23 वर्षीय युवक मानसु का शव हादसे के करीब 48 घंटे बाद कैथल के राजौंद स्थित बीरबांगड़ा मार्ग की नहर से बरामद कर लिया गया है। वहीं, डूबते बेटे की जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे उफनती नहर में कूद जाने वाले उसके 46 वर्षीय पिता सतनाम सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों मृतक करनाल जिले के गांव बीर बडालवा के रहने वाले थे। जवान बेटे का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

खेत में दवाई स्प्रे करने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

परिजनों सोनू और रमेश कुमार ने अश्रुपूरित आंखों से बताया कि सतनाम सिंह और उनका बेटा मानसु मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। गत 9 सितंबर (बुधवार) को दोनों पिता-पुत्र खेतों में कीटनाशक स्प्रे करने के लिए दिहाड़ी पर गए हुए थे। दवाई का घोल तैयार करने के लिए जब मानसु पास ही बह रही बसतली झील नहर से पानी भरने नीचे उतरा, तो अचानक काई और फिसलन होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

आंखों के सामने जवान बेटे को छटपटाता और डूबता देख पिता की बेबसी और ममता चीख पड़ी। सतनाम सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बेटे को बचाने के लिए तुरंत नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई इतनी ज्यादा थी कि दोनों तेज धार में बहते चले गए।

48 घंटे से नहर के किनारों पर टकटकी लगाए बैठे थे परिजन

बुधवार शाम से ही परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदार नहर के किनारों पर किसी चमत्कार की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे थे। शुक्रवार को राजौंद के बीरबांगड़ा मार्ग के पास ग्रामीणों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों की मदद से जब शव को बाहर निकाला गया और डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, तो शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान मानसु के रूप में हुई।

पिता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना पाते ही राजौंद पुलिस के जांच अधिकारी विकास कुमार और मामला निगदू (करनाल) थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां के जांच अधिकारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में पानी भरते समय बेटे के गिरने और पिता द्वारा उसे बचाने के प्रयास में बहने की पुष्टि हुई है। बेटे मानसु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है, जिसे कागजी प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, लापता पिता सतनाम सिंह को खोजने के लिए गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें–  कैथल में डेरा बाबा राजपुरी के पूर्व महंत दूजपुरी पर कसा शिकंजा, सुल्फा तस्करी में गिरफ्तार, कोर्ट से 5 दिन का रिमांड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।