Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Resham Singh Anmol Defender Fuel Issue: 1.55 करोड़ की डिफेंडर में ‘खराब पेट्रोल’ का झटका, पंजाबी सिंगर अनमोल बोले- रास्ते में बंद हुई गाड़ी

Resham Singh Anmol Defender Fuel Issue: 1.55 करोड़ की डिफेंडर में 'खराब पेट्रोल' का झटका, पंजाबी सिंगर अनमोल बोले- रास्ते में बंद हुई गाड़ी

E20 पेट्रोल से फ्यूल पंप खराब! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल का वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Resham Singh Anmol Defender Fuel Issue: देशभर में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग (E20 Fuel) को लेकर वाहन चालकों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। माइलेज में गिरावट, इंजन में खराबी और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ने के दावों के बीच अब हरियाणा निवासी मशहूर पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज आठ महीने पहले खरीदी गई अपनी 1.55 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर-110 के अचानक रास्ते में बंद होने के बाद सिंगर ने ईंधन की गुणवत्ता और उपलब्धता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

70% प्रीमियम पेट्रोल डलवाने के बावजूद दगा दे गया फ्यूल पंप

विज्ञापन

घटना का ब्योरा देते हुए रेशम सिंह अनमोल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शो के सिलसिले में जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क पर बिल्कुल नई डिफेंडर-110 बंद हो गई। गाड़ी को जब चंडीगढ़ स्थित डीलरशिप के सर्विस सेंटर भेजा गया, तो मैकेनिकों ने जांच के बाद बताया कि घटिया या खराब क्वालिटी के फ्यूल की वजह से गाड़ी का फ्यूल पंप जल चुका है और इसे बदलना पड़ेगा। सिंगर के मुताबिक, वे शुरुआत से ही गाड़ी में 70 फीसदी तक XP95 जैसा हाई-स्पीड पेट्रोल डलवाते आ रहे थे, फिर भी यह नौबत आ गई।

हाईवे के 6-7 पंप छाने, कहीं नहीं मिला XP95 या XP100

इस हादसे के बाद रेशम सिंह अनमोल ने सामान्य E20 पेट्रोल डलवाना पूरी तरह बंद कर दिया। हालांकि, असली मुसीबत तब शुरू हुई जब वे प्रीमियम पेट्रोल की तलाश में निकले। सिंगर के भाई डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जंतर-मंतर जाते वक्त अनमोल ने रास्ते में पड़ने वाले छह-सात बड़े पेट्रोल पंपों पर XP95 और XP100 की मांग की, लेकिन किसी भी पंप पर हाई-स्पीड पेट्रोल उपलब्ध नहीं मिला। इसी परेशानी के बाद उन्होंने गाड़ी में बैठकर वीडियो बनाकर अपनी आपबीती साझा की।

सरकार जारी करे हाई-स्पीड पेट्रोल पंपों की लिस्ट

वीडियो के जरिए अपनी भड़ास निकालते हुए रेशम सिंह अनमोल ने पेट्रोलियम मंत्रालय और सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरी अकेली की समस्या नहीं है, सर्विस सेंटर वालों ने भी माना कि कई लग्जरी और आम गाड़ियों में फ्यूल पंप खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। सरकार को चाहिए कि वह एक आधिकारिक सूची जारी करे ताकि आम लोगों को पता चल सके कि किन-किन पेट्रोल पंपों पर XP95 या शुद्ध XP100 पेट्रोल उपलब्ध है।”

गौरतलब है कि अनमोल पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शो के सिलसिले में लगातार सफर करते हैं। उनका कहना है कि दूर-दराज के इलाकों में बेहतर क्वालिटी का फ्यूल न मिलना वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें–  मेदांता से डिस्चार्ज होते ही राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- “बापू का सत्याग्रह आज भी उतना ही असरदार”

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।