Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rewari News: हंस नगर में कपड़े प्रेस करते वक्त हुए रहस्यमयी धमाके का सच क्या? 4 दिन बाद भी उलझी पुलिस

Rewari News: हंस नगर में कपड़े प्रेस करते वक्त हुए रहस्यमयी धमाके का सच क्या? 4 दिन बाद भी उलझी पुलिस

रेवाड़ी हंस नगर मर्डर या हादसा? सील मकान पर 24 घंटे पहरा, जानिए अब तक जांच में क्या निकला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: रेवाड़ी के हंस नगर इलाके में रविवार की शाम को हुए एक रहस्यमयी धमाके ने हंसते-खेलते परिवार को ऐसी चोट दी है जिससे उबर पाना नामुमकिन है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय तन्नु आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसने आखिरी सांस ली।

इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है, क्योंकि आगामी 25 नवंबर को तन्नु की शादी होनी थी। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं और शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को मृतका का शव रेवाड़ी लाए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

तन्नु को बचाने दौड़े परिजन भी आए चपेट में, कई अस्पताल में भर्ती

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम तन्नु अपने कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे मकान को हिलाकर रख दिया। धमाके की भयावह आवाज सुनकर घर के बाकी सदस्य तन्नु के कमरे की तरफ भागे, लेकिन कमरे में फैली आग और लपटों ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में पूर्व सैनिक सतबीर चौहान, उनकी पत्नी मधु, छोटी बच्ची खुशी और पड़ोस में रहने वाले सीआरपीएफ (CRPF) के जवान जयभगवान भी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गनीमत यह रही कि तन्नु ने जिस वक्त ट्यूशन के लिए बच्चों को बुलाया था, यह धमाका उनके पहुंचने से ठीक पहले हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

4 दिन बाद भी रहस्य बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर

इस दिल दहला देने वाले ब्लास्ट को गुजरे चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन रेवाड़ी पुलिस अभी तक खाली हाथ है और विस्फोट की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने उस मकान को चारों तरफ से सील कर दिया है और वहां 24 घंटे कड़ा पहरा लगा हुआ है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर-3 पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में घायल युवती तन्नु की मौत हो चुकी है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि धमाका एलपीजी सिलेंडर से हुआ, शॉर्ट सर्किट से या फिर किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ की वजह से, इसकी सही और पुख्ता जानकारी फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें– Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।