Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Rohtak Crime News: श्मशान घाट में ससुर और दामाद के बीच बहस, पुलिस ने कबड्डी प्लेयर शीलू, भाई और पिता को लिया हिरासत में

Rohtak Crime News: श्मशान घाट में ससुर और दामाद के बीच बहस, पुलिस ने कबड्डी प्लेयर शीलू, भाई और पिता को लिया हिरासत में

श्मशान घाट में ससुर और दामाद के बीच बहस, पुलिस ने कबड्डी प्लेयर शीलू, भाई और पिता को लिया हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Crime News: रोहतक जिले के बहु अकबरपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की संदिग्ध मौत के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद बहु अकबरपुर में जब मुस्कान का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब शीलू ने ही अपनी पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। हालांकि, अंतिम संस्कार खत्म होते ही श्मशान घाट के एक कोने में मुस्कान के पिता सुखबीर और शीलू के बीच करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई।

इसके तुरंत बाद बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने श्मशान घाट से ही कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को हिरासत में ले लिया। तीनों को थाने ले जाकर गहन पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

रात भर चली पंचायतों की दौर, मायके पक्ष ने 10 दिन की मोहलत देने से किया इनकार

शनिवार शाम अंतिम संस्कार के बाद शीलू के गांव बहु अकबरपुर में 7 बजे एक बड़ी पंचायत बुलाई गई। इसमें तय हुआ कि पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए मुस्कान के मायके गांव फरमाना चला जाए। रात करीब 8 बजे बहु अकबरपुर के पंचों का प्रतिनिधिमंडल फरमाना गांव पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की संयुक्त पंचायत हुई।

बहु अकबरपुर की पंचायत ने मांग रखी कि पुलिस कार्रवाई और एफआईआर पर अभी 10 दिनों तक कोई कदम न उठाया जाए और जांच के लिए समय दिया जाए। लेकिन मुस्कान के पिता सुखबीर ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। सुखबीर ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत के कहने पर ही बेटी का अंतिम संस्कार बहु अकबरपुर में कराया गया था, लेकिन अब शीलू और उसके परिजनों पर सख्त कार्रवाई होकर रहेगी।

चोट के निशान का वीडियो वायरल, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुस्कान ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। घटना के बाद मुस्कान का शव देखकर कुछ स्थानीय महिलाओं ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें उसकी बॉडी पर चोट के गंभीर निशान होने का दावा किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही मायके पक्ष में भारी आक्रोश है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बहु अकबरपुर के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान के नेतृत्व में एक दल देर रात महम के डीएसपी तनुज शर्मा से मिला और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उधर, बहु अकबरपुर थाना प्रभारी (SHO) जसबीर ने बताया कि मुस्कान के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शीलू बल्हारा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।