Breaking News
Karnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोर

Rohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

AAmandeep Singh
Rohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के गढ़ी मोहल्ले (Rohtak Gadhi Mohalla Murder)  में एक युवक ने आपसी कहासुनी के बाद अपनी ही लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए मौके से रफूचक्कर हो गया।

पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ( City Thana Rohtak Police) की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

आपसी विवाद बना हत्या की वजह, 29 वर्षीय लाली के रूप में हुई पहचान

मृतका की पहचान करीब 29 वर्षीय लाली के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लाली पिछले कुछ समय से अनीश नाम के युवक के साथ गढ़ी मोहल्ले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। तैश में आकर अनीश ने लाली का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, आरोपी की तलाश में दबिश

सिटी थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई (PGI) डेड हाउस भिजवा दिया है। (Haryana Crime Updates) परिजनों के बयानों और दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अनीश की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Panipat Theft News: पानीपत में बेखौफ चोरों का कहर, कानड़ी और कुलदीप नगर में दो मकानों से लाखों के जेवर पार

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।