Rohtak Blackmail Gangrape: हरियाणा के रोहतक जिले से डिजिटल तकनीक के दुरुपयोग और अपराध का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में दो दबंग युवकों ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI Deepfake Blackmail Case) की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर लीं। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को ये फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 महीने तक कई बार सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया।
मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब 5 अक्टूबर को दोबारा दरिंदगी झेलने के बाद घर लौटते समय नाबालिग सड़क पर ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। परिजनों की पूछताछ के बाद पीड़िता ने (Minor Gangrape Rohtak) आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC Rohtak Counseling) हरकत में आई।
घर पर सामान डालने आते थे आरोपी, ऐसे बनाई अश्लील फोटो
पीड़िता के मुताबिक, दोनों आरोपी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। पीड़िता के घर में निर्माण कार्य चलने के दौरान आरोपियों का वहां अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उन्होंने चुपके से लड़की की तस्वीरें ले लीं। आरोप है कि बाद में एआई टूल का इस्तेमाल कर उन तस्वीरों से अश्लील और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए गए।
दिसंबर 2025 में आरोपियों ने पहली बार पीड़िता के इंस्टाग्राम पर मैसेज कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी और उसे घर के बाहर बुलाया। डर के मारे जब वह बाहर आई तो आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर अपने दफ्तर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया।
कार और दफ्तर में बनाते रहे हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी
शुरुआती वारदात के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। जनवरी 2026 में आरोपियों ने फिर धमकी देकर उसे सुनसान जगह बुलाया और गाड़ी के अंदर ही उसके साथ दोबारा दरिंदगी की। इसके बाद मार्च 2026 में पीड़िता की मां के फोन पर कॉल कर उसे देर रात बाहर आने पर मजबूर किया गया।
ताजा घटना 5 अक्टूबर 2026 की है, जब पीड़िता अपने चाचा के घर आई हुई थी। आरोपी उसे फिर से जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने दफ्तर के पास बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने या किसी को बताने पर जान से मारने की सीधी धमकी भी दी।
बदहवास हालत में मिली पीड़िता, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
5 अक्टूबर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर के सामने वाली गली में छोड़कर फरार हो गए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से टूट चुकी नाबालिग जैसे ही घर की ओर बढ़ी, उसे चक्कर आ गए और वह गली में ही गिर पड़ी। परिजनों ने जब उसे तलाशते हुए वहां देखा तो तुरंत संभाला। (Haryana AI Crime) परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछने पर रोते हुए पीड़िता ने पूरी सच्चाई बयां कर दी। परिजनों ने बिना देरी किए 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई है और परिजनों को हर संभव कानूनी और मानसिक मदद दी जा रही है। वहीं, अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस (Rohtak Police Investigation) अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें– Panipat Theft News: पानीपत में बेखौफ चोरों का कहर, कानड़ी और कुलदीप नगर में दो मकानों से लाखों के जेवर पार

