Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक में गनपॉइंट पर 5 लाख की लूट, भागते समय बाइक से टकराई बदमाशों की कार

Rohtak News: रोहतक में गनपॉइंट पर 5 लाख की लूट, भागते समय बाइक से टकराई बदमाशों की कार

रोहतक में गनपॉइंट पर 5 लाख की लूट, भागते समय बाइक से टकराई बदमाशों की कार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में लाढ़ोत रोड पर बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। यहां कार सवार चार नकाबपोश युवकों ने गनपॉइंट पर एक युवक से करीब 5 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। हालांकि, वारदात के तुरंत बाद जो ड्रामा हुआ, उसने बदमाशों के सारे प्लान पर पानी फेर दिया।

तेज रफ्तार में भाग रही लुटेरों की कार आगे जाकर एक बाइक और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी रुपयों से भरा बैग गाड़ी में ही छोड़कर पैदल ही रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

ट्रेडिंग के नाम पर रची गई थी पूरी साजिश

पीड़ित विशाल के मुताबिक, यह कोई साधारण राहजनी नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। विशाल के एक करीबी दोस्त ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। उसी दोस्त के झांसे में आकर विशाल 5 लाख रुपये कैश लेकर लाढ़ोत रोड के पास पहुंचा था।

जैसे ही विशाल बताए गए ठिकाने पर पहुंचा, घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने अपनी कार से उसकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि विशाल कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और पैसों वाला बैग छीनकर मौके से फुर्र हो गए।

हादसे में घायल हुए मां-बेटे, पुलिस ने शुरू की धरपकड़

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की कार कुछ ही दूरी पर ट्यूशन से लौट रहे मां-बेटे की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा भिड़ी और बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी रुपयों से भरा बैग कार में ही छोड़कर भाग निकले। राहगीरों ने तुरंत हादसे में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद पैसों के बैग को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरा गिरोह सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।