Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: जंतर-मंतर आंदोलन में कूदा हरियाणा, रोहतक-गुरुग्राम समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरेंगे दल

Rohtak News: जंतर-मंतर आंदोलन में कूदा हरियाणा, रोहतक-गुरुग्राम समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरेंगे दल

जंतर-मंतर आंदोलन में कूदा हरियाणा, रोहतक-गुरुग्राम समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरेंगे दल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और युवा अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन अब केवल राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित नहीं रहा है।

पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी इस पूरे आंदोलन की बागडोर अपने हाथों में थाम ली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर उठ रही आवाजों को अब हरियाणा के लोक कलाकारों, रेसलरों और प्रमुख राजनीतिक दलों का जबरदस्त संबल मिल रहा है। गुरुवार को नामचीन हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा खुद जंतर-मंतर के मंच पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के हक में हुंकार भरी।

विज्ञापन

जंतर-मंतर के मंच से शुरू हुई यह हलचल अब हरियाणा की जमीनी राजनीति पर साफ नजर आ रही है। राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ युवाओं और छात्रों का गुस्सा उबल रहा है। युवाओं के समर्थन में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री व जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और जेजेपी युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण सहयोग देने का औपचारिक ऐलान किया है। इसके अलावा कांग्रेस के भी कई वरिष्ठ चेहरे पहले ही मंच पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

सोशल मीडिया पर छाया समर्थन, मासूम शर्मा और बजरंग पूनिया भी उतरे पक्ष में

जंतर-मंतर के मंच के अलावा डिजिटल दुनिया में भी हरियाणा के दिग्गजों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश के नामचीन कलाकारों और खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए युवाओं की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया है।

मशहूर सिंगर मासूम शर्मा, मुकेश जाजी, अमन जाजी, रेसलर अंकित, मॉडल ठाकुर कशिश और लोकप्रिय कलाकार गुलजार छानीवाला ने अभ्यर्थियों के समर्थन में पोस्ट साझा किए हैं। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की अपील की है।

कलाकारों और खिलाड़ियों के इस तरह खुलकर सामने आने से आंदोलन को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे केंद्र और राज्य प्रशासन दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

आज हरियाणा के कई जिलों में सड़कों पर उतरेंगे दल, गुरुग्राम में पुलिस-प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प

जंतर-मंतर के आंदोलन की आंच अब हरियाणा के जिलों-जिलों तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की कॉल दी गई है।

रोहतक, सोनीपत, फतेहाबाद और यमुनानगर जिलों में इंडियन नेशनल लोकदल (INLO) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, रेवाड़ी में कांग्रेस, भिवानी में छात्र संगठन, नारनौल में पूर्व विधायक राव दान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा, जबकि गुरुग्राम में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति ने मोर्चा संभालने की घोषणा की है।

इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई थी, जब उपायुक्त (DC) कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ डाले और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर भी छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव की मांग की।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk Ends Fast: मेदांता में 27वें दिन टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।