Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Rohtak News: रोहतक से धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए टाइमिंग और किराया

Rohtak News: रोहतक से धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए टाइमिंग और किराया

रोहतक से धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए टाइमिंग और किराया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों और माता ज्वालाजी के दर्शन को आतुर श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने राहत भरी सौगात दी है। रोहतक रोडवेज डिपो ने सीधे धर्मशाला के लिए नई बस सेवा का खाका तैयार कर लिया है।

अब रोहतक और आसपास के जिलों के यात्रियों को धर्मशाला, कांगड़ा या ज्वालाजी जाने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाकर बसें बदलने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ और ऊना होकर कांगड़ा पहुंचेगी बस

रोहतक डिपो के संस्थान प्रबंधक (जीएम) हंसराज ने बताया कि यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर मुहैया कराने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। रोहतक बस स्टैंड से यह बस रोजाना दोपहर ठीक 12:30 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होगी।

इसके बाद शाम 6:00 बजे चंडीगढ़ बस स्टैंड से होते हुए यह बस आगे ऊना, माता ज्वालाजी मंदिर और कांगड़ा के रास्ते धर्मशाला का सफर पूरा करेगी। इस लंबे और खूबसूरत रूट के लिए प्रति सवारी 840 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

एक पंथ दो काज: चंडीगढ़ के मुसाफिरों को भी राहत

इस नई बस सेवा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रोहतक से चंडीगढ़ की तरफ सफर करने वाले आम यात्रियों को भी दोपहर के वक्त एक और बस का विकल्प मिल जाएगा। वहीं, वीकेंड पर पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों और धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक बस संचालन की तमाम तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसी सप्ताह धर्मशाला डिपो से अंतिम कागजी औपचारिकताओं और हस्ताक्षरों की प्रक्रिया पूरी होते ही इस रूट पर नियमित बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।