Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Rohtak School Incident: रोहतक के प्राइवेट स्कूल में 4 साल की मासूम से गलत हरकत! PGI में भर्ती, परिजनों का हंगामा

Rohtak School Incident: रोहतक के प्राइवेट स्कूल में 4 साल की मासूम से गलत हरकत! PGI में भर्ती, परिजनों का हंगामा

रोहतक के प्राइवेट स्कूल में 4 साल की मासूम से गलत हरकत! PGI में भर्ती, परिजनों का हंगामा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak School Incident: रोहतक जिले के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में गुरुवार को उस वक्त भारी बबाल हो गया, जब साढ़े चार साल की नर्सरी की छात्रा के परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ स्कूल परिसर के भीतर ही किसी ने गलत हरकत की है। घटना के बाद सहमी बच्ची की हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने परिजनों को जानकारी दिए बिना ही उसे चुपचाप रोहतक पीजीआई (PGI) में भर्ती करा दिया। इसके बाद परिजनों को फोन कर सिर्फ इतना कहा गया कि बच्ची को मामूली चोट आई है।

अस्पताल पहुंचे परिजनों से खुला सच, डॉक्टर बोले- गलत हुआ है

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर जब परिजनों ने बच्ची की हालत देखी और वहां मौजूद डॉक्टर से बात की, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट संकेत दिया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हरकत हुई है। हालांकि मासूम बच्ची इतनी डरी और सहमी हुई है कि वह पूरी बात बताने की स्थिति में नहीं है। उसने केवल इतना ही इशारा किया है कि कोई व्यक्ति उसे स्कूल के टॉयलेट की तरफ ले गया था। फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

15 सितंबर की घटना, 16 को अस्पताल में भर्ती कराकर लीपापोती की कोशिश

परिजनों ने बताया कि बच्ची 15 सितंबर को स्कूल से लौटने के बाद से ही असामान्य रूप से शांत थी। अगले दिन 16 सितंबर की सुबह जब वह दोबारा स्कूल गई, तो करीब 9 बजे स्कूल प्रबंधन का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे पीजीआई लाया गया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उनसे सच्चाई छिपाई और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आरोपी की पहचान बाकी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लाखनमाजरा थाना पुलिस और गांव के सरपंच प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घिनौनी वारदात में किसी स्कूल कर्मचारी, छात्र या किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने और सीसीटीवी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।