Breaking News
Uber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशNarnaul News: उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन में महेंद्रगढ़ और नारनौल रूट की ट्रेनों में जुड़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बेKarnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरलBhiwani Traffic Police: भिवानी में पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26,500 रुपये का चालान काट बाइक की जब्तचंडी मंदिर मिलिट्री एरिया में MES स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे दंपती; चोरी की कोशिश, औजारों समेत पकड़े गएUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशNarnaul News: उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन में महेंद्रगढ़ और नारनौल रूट की ट्रेनों में जुड़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बेKarnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरलBhiwani Traffic Police: भिवानी में पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26,500 रुपये का चालान काट बाइक की जब्तचंडी मंदिर मिलिट्री एरिया में MES स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे दंपती; चोरी की कोशिश, औजारों समेत पकड़े गए

Rohtak SPO Suicide: रोहतक में डायल-112 पर तैनात SPO ने घर में लगाई फांसी, बेटे ने चौबारे में लटका देखा शव

Rohtak SPO Suicide: रोहतक में डायल-112 पर तैनात SPO ने घर में लगाई फांसी, बेटे ने चौबारे में लटका देखा शव

रोहतक में डायल-112 पर तैनात SPO ने घर में लगाई फांसी, बेटे ने चौबारे में लटका देखा शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rohtak SPO Suicide: हरियाणा के रोहतक जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस महकमे में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मंगलवार दोपहर सांपला थाना क्षेत्र के अटायल गांव की है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 46 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में आईएमटी थाना के तहत डायल-112 की गाड़ी (इरवी) पर तैनात थे। इस दर्दनाक कदम के बाद से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

मकान की पहली मंजिल पर कुर्सी के सहारे लगाया फंदा

विज्ञापन

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय राकेश अपने दो मंजिला मकान की पहली मंजिल यानी चौबारे पर चले गए थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य नीचे ही मौजूद थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब राकेश का बेटा किसी काम से पहली मंजिल पर गया, तो कमरे का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। राकेश छत के पंखे से बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटके हुए थे और पास में ही एक कुर्सी पड़ी थी। बेटे के शोर मचाने पर परिजन ऊपर भागे और तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

2017 में भर्ती हुए थे राकेश, पीछे छोड़ गए 2 बच्चे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राकेश साल 2017 में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर भर्ती हुए थे। कई थानों में सेवाएं देने के बाद साल 2023 से वे आईएमटी थाने के तहत ERV पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। राकेश अपने परिवार के मुख्य सहारा थे, उनके परिवार में उनकी वृद्ध मां, पत्नी, दो बहनें और एक बड़ा भाई है। पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। राकेश की असमय मौत से उनके दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सांपला थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के डेड हाउस भिजवा दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।