Breaking News
Kaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Rohtak Student Suicide: रोहतक में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले परिजनों को भेजी दोस्तों की धमकी वाली ऑडियो

Rohtak Student Suicide: रोहतक में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले परिजनों को भेजी दोस्तों की धमकी वाली ऑडियो

रोहतक में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले परिजनों को भेजी दोस्तों की धमकी वाली ऑडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Student Suicide: रोहतक के लाढौत रेलवे फाटक के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 26 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान पानीपत जिले के गांव नारा निवासी रमन के रूप में हुई है। रमन रोहतक के शीला बाईपास के पास स्थित एक पीजी (PG) में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

सरकारी नौकरी की तलाश और मानसिक तनाव

विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रमन ने बीएससी फार्मेसी की पढ़ाई पूरी की थी और पिछले कुछ समय से ऑनलाइन कोचिंग के जरिए सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटा हुआ था। वह कई बार भर्ती परीक्षाओं के फॉर्म भर चुका था, लेकिन सफलता हाथ न लगने के कारण मानसिक रूप से काफी प्रयासरत था। रविवार शाम वह पीजी से निकला और लाढौत फाटक के पास पहुंचकर उसने तेज रफ्तार ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

मौत से ठीक पहले परिवार को भेजी ऑडियो रिकॉर्डिंग

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे सनसनीखेज पहलू तब सामने आया जब परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमन के कदम उठाने से कुछ देर पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। इस मैसेज में रमन के दोस्तों की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी, जिसमें उसे गंभीर परिणाम भुगतने और देख लेने की धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों का सीधा आरोप है कि दोस्तों की ओर से मिल रही लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर ही रमन ने यह खौफनाक रास्ता चुना।

3 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

मामले की जांच कर रही जीआरपी (GRP) की जांच अधिकारी भारती ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा 5 बजे लाढौत फाटक के पास युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की लिखित शिकायत और ऑडियो सबूतों के आधार पर 3 नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग को जांच में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।