Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Rubina Hina Trolled: दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर फंसीं हिना खान और रुबीना दिलैक, ‘POV’ शो को लेकर इंटरनेट पर उड़ी धज्जियां

Rubina Hina Trolled: दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर फंसीं हिना खान और रुबीना दिलैक, 'POV' शो को लेकर इंटरनेट पर उड़ी धज्जियां

‘पीओवी’ शो के चक्कर में ट्रोल हुईं हिना खान और रुबीना दिलैक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rubina Hina Trolled: छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं हिना खान और रुबीना दिलैक की दोस्ती जगजाहिर है। ‘पति पत्नी और पंगा’ के दिनों से गहरी हुई यह दोस्ती अब एक नए व्यावसायिक रूप में स्क्रीन पर उतरी है, लेकिन अपनी शुरुआत के साथ ही यह भारी विवादों में घिर गई है। दरअसल, रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने-अपने पतियों (अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल) के साथ मिलकर एक नए डिजिटल शो ‘पीओवी’ (POV) की शुरुआत की है। शो का मकसद अलग-अलग मुद्दों पर अपना नजरिया (Point of View) रखना था, लेकिन पहले ही एपिसोड के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इन चारों कलाकारों को आड़े हाथों ले लिया है और इन्हें ‘मोहल्ले की आंटी’ तक का टैग दे दिया है।

दूसरों की निजी जिंदगी पर कमेंट करना पड़ा भारी

विज्ञापन

शो के पहले ही एपिसोड में इन दोनों कपल्स ने टीवी जगत के कुछ बेहद संवेदनशील और व्यक्तिगत मुद्दों को अपनी चर्चा का केंद्र बनाया। शो के दौरान शिल्पा शिंदे द्वारा एक प्रोड्यूसर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की सत्यता पर सवाल उठाए गए। इसके अलावा, अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के वैवाहिक जीवन तथा उनके बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी इन चारों ने जमकर रायमशविरा किया।

पर्दे पर दूसरों के पारिवारिक मामलों और विवादों का इस तरह विश्लेषण करना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक नाराज यूजर ने चारों का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “ये वही चार लोग हैं, जिनसे जिंदगी में हमेशा दूर रहना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “कोई इन्हें काम दो भाई! घर बैठकर चुगलियां कर रहे हैं। जाकर ऑडिशन दो, शायद कोई रोल मिल जाए।” देखते ही देखते इंटरनेट पर इस शो को ‘पड़ोस की आंटियों की चुगली का मॉडर्न और यूट्यूब वर्जन’ कहा जाने लगा।

रुबीना ने तोड़ी चुप्पी: ‘गधा बनने से बेहतर है वो भेड़िया बनना जिससे सब नफरत करें’

आमतौर पर सेलेब्रिटीज ट्रोलिंग पर खामोश रहना पसंद करते हैं, लेकिन ‘किन्नर’ और ‘बॉस लेडी’ जैसे किरदारों से अपनी बेबाक छवि बनाने वाली रुबीना दिलैक ने इस बार भी चुप रहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई स्टोरीज पोस्ट कर हेटर्स को सीधा संदेश दिया। रुबीना ने लिखा, “उस गधे से बेहतर वो भेड़िया बनना अच्छा है जिससे सब नफरत करें, क्योंकि गधे पर तो हर कोई सवारी कर चला जाता है।”

यहीं न रुकते हुए रुबीना ने समाज के दोहरे रवैये पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में लिखा, “जब आप असली होते हैं, तो नकली लोग आपसे नफरत करने लगते हैं। जब आप अपनी सीमाएं तय करते हैं, तो टॉक्सिक लोगों को मिर्च लगती है। अगर आप लोगों की नापसंदगी को झेलना सीख जाते हैं, तो फिर आपको दुनिया में कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता।” रुबीना के इस कड़े रुख से साफ है कि वे इस शो को बंद करने या ट्रोलर्स के आगे झुकने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं, भले ही इसके लिए उन्हें कितनी ही आलोचना का सामना क्यों न करना पड़े।

यह भी पढ़ें–आगरा में अनोखा चमत्कार! फ्रिज के अंदर बन गई अमरनाथ जैसी बर्फीली आकृति

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।