Breaking News
Panipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोग

Viral Couple: 1454 फीट ऊपर हवा में बिना सेफ्टी गियर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, नीचे उतरते ही पुलिस ने सिखाया सबक

Viral Couple: 1454 फीट ऊपर हवा में बिना सेफ्टी गियर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, नीचे उतरते ही पुलिस ने सिखाया सबक

मौत को मात देकर मंगेतर को पहनाई अंगूठी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Viral Couple: कहते हैं कि प्यार में इंसान सात समंदर पार कर जाता है, लेकिन सोशल मीडिया और रील्स के इस दौर में एक सनकी कपल ने इस परिभाषा को डरावने स्तर पर पहुंचा दिया है। रूफटॉप स्टंट्स और बिना किसी सुरक्षा के गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ने के लिए कुख्यात रूसी कपल ने न्यूयॉर्क की पहचान मानी जाने वाली एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सबसे ऊंचे शिखर पर चढ़कर पूरी दुनिया की सांसें अटका दीं।

यह हैरतअंगेज वाकया बुधवार दोपहर का है, जब 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ और 32 वर्षीय इवान कुजनेत्सोव सुरक्षा घेरे को तोड़कर सीधे इमारत के स्पायर यानी एंटीना वाले हिस्से पर जा पहुंचे।

विज्ञापन

तेज हवाओं के बीच 1454 फीट ऊपर लहराया बैनर

यह जगह जमीन से करीब 1,454 फीट ऊपर है, जहां सिर्फ लोहे के संकरे पाइप और एंटीना का मेटल स्ट्रक्चर है और हवा की रफ्तार किसी को भी नीचे गिराने के लिए काफी होती है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस जानलेवा ऊंचाई पर पहुंचकर दोनों ने एक काला बैनर लहराया।

इस बैनर पर मशहूर गिटारिस्ट और म्यूजिशियन जिमी हेंड्रिक्स की मशहूर पंक्तियां लिखी थीं— “जब प्यार की ताकत, सत्ता के मोह से बड़ी हो जाएगी, उस दिन दुनिया में शांति होगी।” इसके ठीक बाद इवान ने फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर एंजेला को अंगूठी पहनाई और प्रपोज किया। एंजेला ने भी तुरंत इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।

रोमांटिक मोमेंट के बाद पहुंची पुलिस, खाली कराना पड़ा ऑब्जर्वेशन डेक

इस हाई-प्रोफाइल स्टंट की भनक लगते ही न्यूयॉर्क पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के अधिकारियों ने आनन-फानन में पर्यटकों के लिए बने ऑब्जर्वेशन डेक को खाली कराया और आसमान में पुलिस का हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। जैसे ही यह कपल नीचे उतरा, पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने इस हरकत पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा, “हमारा ऑब्जर्वेशन डेक प्रपोजल के लिए एक बेहद खूबसूरत और सुरक्षित जगह है, लेकिन व्यूज के चक्कर में इस तरह अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।”

नेटफ्लिक्स स्टार्स हैं दोनों, पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकतें

यह पहली बार नहीं है जब इस रूसी जोड़े ने कानून और मौत को चुनौती दी हो। एंजेला और इवान को साल 2024 की मशहूर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘Skywalkers: A Love Story’ में भी फीचर किया जा चुका है।

उस दौरान इस कपल ने मलेशिया के मर्डेका 118 टावर, जो दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है, उस पर भी अवैध रूप से चढ़कर सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, खतरनाक तरीके से काम करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर कानूनी शिकंजा कस दिया है।

इंटरनेट पर छिड़ी बहस: रोमांस या बेवकूफी?

इस खतरनाक प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और इसे लेकर नेटिजन्स दो धड़ों में बंट गए हैं। इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) पर कुछ लोग इसे ‘अल्टीमेट रोमांटिक प्रपोजल’ मान रहे हैं, तो वहीं यूजर्स का एक बड़ा वर्ग इस पर बुरी तरह भड़का हुआ है।

लोगों का कहना है कि सिर्फ लाइक्स, फॉलोअर्स और चंद मिनटों के फेम के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करना बहादुरी नहीं बल्कि कोरी बेवकूफी है, जो दूसरों को भी मौत के कुएं में कूदने के लिए उकसाती है।

यह भी पढ़ें– Japan Zoo Lion Viral: जापान के चिड़ियाघर में हुई ‘नकली शेर’ की मॉक ड्रिल, असली शेरों के रिएक्शन ने मचाया तहलका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।