Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Safidon News: सफीदों में शर्मसार करने वाली घटना, स्मार्ट वॉच का लालच देकर मासूम से कुकर्म, 15 दिन से खौफ में था बच्चा

Safidon News: सफीदों में शर्मसार करने वाली घटना, स्मार्ट वॉच का लालच देकर मासूम से कुकर्म, 15 दिन से खौफ में था बच्चा

स्मार्ट वॉच और टॉफी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने नाबालिग से की दरिंदगी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Safidon News: जींद जिले के सफीदों सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने मासूम बच्चे को स्मार्ट वॉच और टॉफी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद से ही पीड़ित बच्चा बुरी तरह से डरा-सहमा हुआ था। डर का आलम यह था कि उसने पिछले दो हफ़्तों से स्कूल जाना तक छोड़ दिया था। परिजनों द्वारा प्यार से पूछने पर जब मासूम ने रोते हुए आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित के दादा ने सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पोता पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा था। वह न तो घर से बाहर खेलने निकल रहा था और न ही स्कूल जाने को तैयार हो रहा था। जब दादा ने बच्चे को दुलारकर उसकी इस परेशानी का कारण पूछा, तब जाकर घटना की खौफनाक सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन

दोस्तों संग खेलते वक्त आरोपी ने बनाया शिकार

मासूम ने परिजनों को बताया कि करीब 15 दिन पहले जब वह गांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वहां गांव का ही रहने वाला मनीष नाम का युवक आया। आरोपी मनीष उसे महंगी स्मार्ट वॉच और टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम (कुकर्म) किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़ित के दादा शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी अपनी हरकत पर शर्मिंदा होने के बजाय उल्टे परिजनों पर ही भड़क गया। आरोप है कि आरोपी मनीष ने पीड़ित परिवार को साफ लफ्जों में धमकी दी कि अगर इस घटना की जानकारी गांव में किसी को दी या पुलिस के पास गए, तो वह दादा और पोते दोनों को जान से मार देगा।

सफीदों सदर थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

आरोपी की धमकियों से न डरते हुए पीड़ित परिवार ने तुरंत सफीदों सदर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित के दादा की शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष के खिलाफ कुकर्म, पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र में इलाज में देरी से महिला की मौत? परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस जांच शुरू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।