Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Dog Tail Straight Viral: ‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती?’ स्कूली बच्चे के इस वायरल वीडियो ने पुरानी कहावत को दी चुनौती!

Dog Tail Straight Viral: 'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती?' स्कूली बच्चे के इस वायरल वीडियो ने पुरानी कहावत को दी चुनौती!

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती?’ स्कूली बच्चे के इस वायरल वीडियो ने पुरानी कहावत को दी चुनौती!

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Dog Tail Straight Viral: बचपन से ही हम सब सुनते आ रहे हैं कि ‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती।’ इसका इस्तेमाल अक्सर किसी नासुधर बंदे को तंज कसने के लिए किया जाता है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में आए दिन ऐसे ‘वैज्ञानिक’ अवतरित होते हैं जो पुरानी से पुरानी मान्यताओं को हिलाने का दम रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें मन्नू सिंह नाम का एक स्कूली बच्चा कुत्ते की पूंछ को सीधा करने का दावा करता नजर आ रहा है।

वीडियो में मन्नू एक हाथ में डंडा और दूसरे में मोबाइल थामे बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने ऐलान करता है कि उसने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बना दिया है। इसके बाद वह धीरे-धीरे कुत्ते के करीब जाता है और डंडे के सहारे पूंछ को सीधा करने की मशक्कत करने लगता है। दिलचस्प बात यह रही कि कुछ सेकंड के लिए कुत्ते की पूंछ एकदम सीधी दिखाई भी दी!

विज्ञापन

‘किसने कहा था सीधी नहीं होती?’… और फिर बिगड़ गया खेल

अपनी इस अल्पकालिक सफलता से गदगद होकर बच्चा चौड़े होकर कैमरे से कहता है— “किसने कहा था कि कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती? देख लो, हो गई!” लेकिन बच्चे की यह खुशी और ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ का दावा ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। जैसे ही बच्चे का ध्यान भटका और कैमरा दूसरी तरफ मुड़ा, कुत्ता अपनी पूंछ को वापस घुमावदार मोड़ में लाते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। यानी जिस दावे पर बच्चा इतरा रहा था, वह कुछ सेकंड में ही हवा हो गया।

सोशल मीडिया पर हंसी का फव्वारा, यूजर्स बोले- ‘जीत तो सिर्फ 5 सेकंड की थी’

मन्नू का यह मासूम और बचकाना प्रयोग इंस्टाग्राम से लेकर ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) तक जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि मन्नू ने बाद में अपना मूल सोशल मीडिया हैंडल डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक अन्य यूजर्स इसे डाउनलोड कर वायरल कर चुके थे।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स भी कम मजेदार नहीं हैं:

एक यूजर ने लिखा: “भाई की उपलब्धि ऐतिहासिक तो थी, लेकिन चली सिर्फ 5 सेकंड!”

दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा: “मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार कुत्ते की पूंछ को सीधा होते देखा है, भले ही वो कुछ पलों के लिए क्यों न हो।”

वहीं एक अन्य यूजर ने सलाह दी: “बेटा, रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में मत पड़ो, वरना कुत्ता काट लेगा। चुपचाप पढ़ाई पर ध्यान दो!”

क्या वाकई सीधी हो सकती है कुत्ते की पूंछ? जानिए वैज्ञानिक पहलू

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कुत्ते की पूंछ असल में उसकी रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) का ही एक बढ़ा हुआ हिस्सा होती है। इसमें छोटी-छोटी हड्डियां, मांसपेशियां और नसें मौजूद होती हैं। कई नस्लों के कुत्तों में पूंछ प्राकृतिक रूप से ही मुड़ी या घुमावदार संरचना में विकसित होती है। इसलिए इसे जबरन सीधा करना न तो मुमकिन है और न ही कुत्ते के स्वास्थ्य के लिहाज से सही। हालांकि, कुछ प्रजातियों के कुत्तों की पूंछ जन्म से ही सीधी होती है।

भले ही मन्नू का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ टिक न पाया हो, लेकिन उसकी इस बेफिक्र और मासूम कोशिश ने इंटरनेट यूजर्स को हंसने का एक बेहतरीन मौका जरूर दे दिया है।

यह भी पढ़ें– US Crime Viral: ‘लगता था अमेरिका में क्राइम नहीं होता!’ NRI महिला की कार से टायर गायब, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।