Breaking News Pehowa : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बेअदबी की वारदात, सीवरेज में मिले गुटका साहिब, सिख संगत में भारी आक्रोश
कुरुक्षेत्र में भड़का सिख समाज, सीवरेज में मिले पवित्र गुटका साहिब और देवी-देवताओं के पोस्टर
Breaking News Pehowa: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गौचरांद क्षेत्र में मंगलवार को धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई। यहां सीवरेज की नाली के भीतर से श्री जपजी साहिब और दुख भंजनी साहिब के पवित्र गुटका साहिब मिलने के बाद स्थानीय सिख संगत में गहरा रोष फैल गया। मौके से सचखंड श्री दरबार साहिब (अमृतसर) का एक पोस्टर और हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें भी बरामद की गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
मासूम बच्ची के हाथ में दिखीं धार्मिक पुस्तकें, तब हुआ मामले का खुलासा -Breaking News Pehowa
पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब इलाके की एक महिला ने एक छोटी बच्ची को हाथ में धार्मिक पुस्तकें लिए घूमते देखा। (Breaking News Pehowa) महिला को जब अनहोनी का संदेह हुआ तो उसने तुरंत बच्ची के हाथ से गुटका साहिब(Gutka Sahib) लेकर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रबंधकों के सुपुर्द किया। इसके बाद जब आसपास के सीवरेज और नालियों की पड़ताल की गई, तो वहां से अन्य धार्मिक स्वरूप और तस्वीरें कीचड़ में सनी हुई हालत में मिलीं। इस खबर के आग की तरह फैलते ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस का आश्वासन, सीसीटीवी फुटेज से खंगाली जा रही संदिग्धों की भूमिका– Breaking News Pehowa
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी थाना पिहोवा के प्रभारी (SHO) सुनील वत्स भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब के व्यवस्थापक बाबा वरियाम सिंह और सिख प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि धार्मिक ग्रंथों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो संगत मुख्य चौक पर पक्का मोर्चा लगाकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। फिलहाल पुलिस आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर बिगड़ा मौसम, 7 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर में टूटी नदी की ढार
