August 2, 2026

Rohtak Crime: रोहतक में कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
Rohtak Crime: रोहतक में कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक में कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Rohtak Crime: हरियाणा के खेल गलियारों और रोहतक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की मौत की खबर आई। 23 साल की मुस्कान ने अपने ससुराल बहू अकबरपुर गांव में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

2023 में बंधे थे परिणय सूत्र में, 9 महीने पहले बने थे माता-पिता

रोहतक के महम कस्बे की रहने वाली मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में शीलू बल्हारा के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। दोनों का एक 9 महीने का मासूम बेटा भी है जिसका नाम हार्दिक है।

अचानक हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि नौ महीने के मासूम को छोड़कर मुस्कान ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है। घर में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात आत्महत्या तक पहुंच गई, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

मौत से एक दिन पहले शेयर की थी इंस्टाग्राम रील

हैरानी की बात यह है कि ऐसा कदम उठाने से महज एक दिन पहले तक मुस्कान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। उसने एक लोकप्रिय पंजाबी गाने पर अपनी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसे देखकर दूर-दूर तक किसी तनाव का अंदाजा लगाना मुश्किल था।

स्थानीय पुलिस अब मुस्कान के सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन कॉल डिटेल्स की भी पड़ताल कर रही है ताकि घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाया जा सके।

परिजनों के बयान दर्ज, शीलू बल्हारा से भी पूछताछ

रोहतक के पुलिस कप्तान (SP) गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा को भी पूछताछ के लिए शामिल किया है। एसपी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की औपचारिक शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed