Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Shraddha Kapoor Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ पर संकट: टाइटल को लेकर भड़की एनसीपी और विठाबाई का परिवार

Shraddha Kapoor Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' पर संकट: टाइटल को लेकर भड़की एनसीपी और विठाबाई का परिवार

स्त्री 2 के बाद अब श्रद्धा कपूर की नई फिल्म पर विवाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Shraddha Kapoor Eetha: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर सामने आते ही फैंस श्रद्धा के नए अवतार को देखकर काफी उत्साहित थे, जिसमें वह महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के किरदार को जीवंत करती दिख रही हैं।

हालांकि, सिल्वर स्क्रीन पर आने से पहले ही इस फिल्म के नाम को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति और कला जगत में एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। फिल्म के टाइटल ‘ईथा’ को लेकर अब विरोध की आवाजें तेज होने लगी हैं।

विज्ञापन

एनसीपी और विठाबाई के परिवार ने खोला मोर्चा

टीवी9 मराठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने इस नाम पर तीखी आपत्ति जताई है। पाटिल का कहना है कि विठाबाई ने महाराष्ट्र की लोक कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, इसलिए उनकी विरासत के साथ किसी भी तरह का आंशिक समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उनका सीधा सवाल है कि जब फिल्म की पूरी पटकथा विठाबाई के संघर्षों पर टिकी है, तो फिर मुख्य शीर्षक के साथ यह फेरबदल क्यों? एनसीपी की इस मांग को अब विठाबाई के बेटों— कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित नारायणगांवकर का भी पूरा समर्थन मिल गया है। परिवार ने मेकर्स से नाम तुरंत बदलने की गुहार लगाई है।

टीजर में दिखा था दमदार लुक, मेकर्स ने साधी चुप्पी

इस विवाद के बीच अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर का अब तक का सबसे भावुक और कलात्मक रूप देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को बांधकर रख दिया था। ‘स्त्री 2’ से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद श्रद्धा से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसका निर्माण दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है।

हालांकि, नाम बदलने की इस चौतरफा मांग और उपजे विवाद पर अभी तक न तो निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की तरफ से और न ही मैडॉक फिल्म्स की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। देखना होगा कि विवाद बढ़ता देख मेकर्स फिल्म का नाम बदलते हैं या कोई बीच का रास्ता निकालते हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।