Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

श्री राधे-राधे मित्र मंडल द्वारा 11वीं प्रभात फेरी का आयोजन

श्री राधे-राधे मित्र मंडल द्वारा 11वीं प्रभात फेरी का आयोजन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul News: नारनौल शहर की नई धार्मिक संस्था श्री राधे-राधे मित्र मंडल द्वारा रविवार को 11वीं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ महंत संत राम झूलन दास महाराज के कर-कमलों से हुआ।प्रातः 6:00 बजे मोहल्ला देवस्थान, नजदीक बड़का कुआँ से प्रभात फेरी निकाली गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान विजय कुमार कौशिक, तरुण कौशिक जी शुभम कौशिक आचार्य के परिवार के सदस्यों द्वारा पावन ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया।
महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य मीनाक्षी शर्मा एवं प्रेम देवी के नेतृत्व में महिला मंडल की सभी सदस्याएं भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए संकीर्तन यात्रा में शामिल हुईं। ढोल, मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन के साथ श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” नाम का संकीर्तन करते हुए राधा नाम का गुणगान किया। प्रभात फेरी मोहल्ला देवस्थान से प्रारंभ होकर गुरु नानकपुरा, बावड़ीपुर सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य यजमान के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
राधे नाम के जयघोष से शहर की गलियां वृंदावन, बरसाना और कुंज गली जैसी भक्तिमय नजर आईं।जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। श्री राधे-राधे मित्र मंडल के आचार्य एवं कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान एकत्रित होने वाली धनराशि का उपयोग गौमाताओं के लिए हरी सब्जी की सेवा एवं उपचार में किया जाता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।