Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

Sirmaur Car Accident: सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर समेत 3 की मौत

Sirmaur Car Accident: सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर समेत 3 की मौत

सिरमौर सड़क हादसे में महिला टीचर समेत 3 की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Sirmaur Car Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई में गिरी कार तक पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार के साथ घर लौट रहे थे अधिकारी जेटली

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी जेटली रविवार शाम करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ सराहां से घर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी उर्मिला जेटली, बेटा यशस्वी और महिला शिक्षक रीना शर्मा भी सवार थीं। सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

महिला शिक्षक समेत तीन लोगों की गई जान

हादसे में धरगौण, सराहां निवासी 48 वर्षीय महिला शिक्षक रीना शर्मा, पत्नी राम लाल और कार चालक 65 वर्षीय अधिकारी जेटली की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी जेटली की पत्नी उर्मिला जेटली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दंपत्ति का बेटा यशस्वी गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पच्छाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत उपलब्ध कराई है। वहीं घायल यशस्वी को 5 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरमौर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।