Breaking News
Narnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिपYamunanagar Rail Accident: जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलगGen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोरNarnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिपYamunanagar Rail Accident: जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलगGen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोर

Sirsa Murder News: 35 एकड़ जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या

Sirsa Murder News: 35 एकड़ जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या

35 एकड़ जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa Murder News: हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली इलाके में पारिवारिक जमीन के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मंगलवार को खेतों में हुए एक खूनी संघर्ष के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा हलका इंचार्ज 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई।

इस वीभत्स हमले में बीच-बचाव करने उतरे उनके बुजुर्ग पिता नाजम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

दो शादियां और संपत्ति का बंटवारा बना खूनी संघर्ष की वजह

ग्रामीणों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस पूरे खूनी खेल के पीछे 35 एकड़ उपजाऊ जमीन का पुराना विवाद है। मृतक लवप्रीत के पिता नाजम सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी से लवप्रीत सिंह का जन्म हुआ था। लवप्रीत अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ अलग मकान में रहते थे, वहीं उनके सौतेले भाई गुरलाल सिंह भी पिछले सात-आठ महीनों से अलग रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि करीब 35 एकड़ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए पहले भी कई दौर की सामाजिक पंचायतें हो चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को बात इतनी बढ़ गई कि खेत में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और यह खूनीौ ड्रामा शुरू हो गया।

खेतों में हुआ खूनी खेल, कांग्रेस खेमे में शोक की लहर

घटना के वक्त खेत में लवप्रीत सिंह, उनके पिता नाजम सिंह और अन्य परिजन मौजूद थे। आरोप है कि सौतेले भाई और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

महज चार साल पहले ही लवप्रीत की शादी हुई थी और उनके जाने से तीन साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। राजनीतिक गलियारों और स्थानीय क्षेत्र में कांग्रेस नेता की इस तरह हत्या से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Nuh News: आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।