Breaking News
Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

Sirsa News: सिरसा में गुड़िया खेड़ा माइनर टूटने से भारी तबाही, 12 एकड़ मूंगफली और धान की फसल डूबी

Sirsa News: सिरसा में गुड़िया खेड़ा माइनर टूटने से भारी तबाही, 12 एकड़ मूंगफली और धान की फसल डूबी

सिरसा में नहरी पानी के संकट के बीच माइनर में पड़ी दरार, दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों पर कुदरत और प्रशासनिक लापरवाही की दोहरी मार पड़ी है। चोपटा क्षेत्र में निरबाण गांव के पास गुड़िया खेड़ा माइनर नहर अचानक टूट गई। माइनर में देखते ही देखते करीब 20 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे निकला पानी तेजी से आसपास के खेतों में भरने लगा।

इस हादसे के कारण क्षेत्र के किसान राजकुमार सिंवर और आत्मा राम कस्वां समेत कई ग्रामीणों की लगभग 12 एकड़ में खड़ी मूंगफली और धान की फसलें पूरी तरह पानी में डूब गईं। देर तक खेतों में पानी बहता रहने से फसलों के गलने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन

रात के अंधेरे में टूटी माइनर, सिंचाई की आस लगाए किसान रह गए प्यासे

पीड़ित किसानों ने बताया कि माइनर संभवतः देर रात के समय टूटी थी, जिसकी वजह से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर पहुंचे तो वहां चारों तरफ पानी फैला देखकर उनके होश उड़ गए।

विडंबना यह है कि क्षेत्र में पहले से ही सिंचाई के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है और पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में माइनर के अचानक टूट जाने से जिन किसानों की आज सिंचाई की बारी थी, उनके खेत भी बिन पानी के सूखे रह गए।

सिंचाई विभाग ने बंद कराया पानी, किसानों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर माइनर में पीछे से पानी की सप्लाई बंद करवाई और मौके पर पहुंचकर दरार को पाटने का काम शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर हो चुकी माइनर की समय पर सफाई और मरम्मत न होने के कारण बार-बार टूटने की नौबत आती है। पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बर्बाद हुई फसलों का तुरंत गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए और सिंचाई से वंचित रहे किसानों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।