Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Siya Goyal Viral Video: बीयर की बोतल और जुबान पर गाली, केतन हत्याकांड की आरोपी सिया का नाइट क्लब वीडियो वायरल

Siya Goyal Viral Video: बीयर की बोतल और जुबान पर गाली, केतन हत्याकांड की आरोपी सिया का नाइट क्लब वीडियो वायरल

मंगेतर के कत्ल के बाद इंस्टा पर रोई थी सिया गोयल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Siya Goyal Viral Video: इश्क, धोखा और फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खौफनाक साजिश—पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, यह मामला उतना ही सनसनीखेज होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस रिमांड में चल रही 20 साल की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो दिसंबर 2025 का है, जिसमें सिया एक नाइट क्लब के भीतर लाउड म्यूजिक के बीच हाथ में बीयर की बोतल थामे किसी से फोन पर तीखी बहस कर रही है। वीडियो में उसकी जुबान पर न सिर्फ अपशब्द हैं, बल्कि वह कथित तौर पर यह कहती सुनाई दे रही है, “पहले मुझे चीट करता है और फिर कॉल करता है।” पुलिस ने इस वीडियो को अपने संज्ञान में ले लिया है और इसकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है ताकि सिया के बैकग्राउंड और उसकी मानसिक स्थिति को समझा जा सके।

विज्ञापन

किले से 400 फीट नीचे धकेला: हादसे की आड़ में रची थी खौफनाक साजिश

यह पूरी खौफनाक वारदात पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले से जुड़ी है। बीती 18 जून को सिया अपने मंगेतर और युवा कारोबारी केतन अग्रवाल (26) को ‘प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन’ के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह कोई सामान्य ट्रिप नहीं बल्कि एक सोची-समझी कत्ल की साजिश थी।

सिया लगातार अपने गुप्त प्रेमी चेतन चौधरी (21) के संपर्क में थी, जो पहले से ही किले के आस-पास मंडरा रहा था। मौका मिलते ही दोनों ने केतन पर हमला किया और उसे संभलने का मौका दिए बिना 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया।

कत्ल को अंजाम देने के बाद चेतन वहां से रफूचक्कर हो गया, जबकि सिया ने वहीं खड़े होकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सामने बकायदा एक रोने का ड्रामा रचा और कहानी गढ़ी कि फोटो खींचते वक्त पैर फिसलने के कारण केतन खाई में गिर गया। शुरुआती दौर में पुलिस और परिवार इसे महज एक दर्दनाक हादसा ही मान रहे थे।

कत्ल के बाद सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के आंसू और ‘लव थ्योरी’

सिया कितनी शातिर थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केतन की मौत के तुरंत बाद खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए उसने इंस्टाग्राम पर दुखभरे पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए। उसने एक पोस्ट में लिखा था, “तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया… जब हम शादी करने वाले थे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने ऐसा क्यों किया?”

हालांकि, यह ड्रामा ज्यादा दिन नहीं चल सका। केतन के परिवार को सिया के हाव-भाव और उसकी बातों पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जब हादसे के एंगल को बदलकर तकनीकी और कूटनीतिक स्तर पर जांच शुरू की, तो इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि सिया और चेतन अक्सर चोरी-छिपे होटलों में रुकते थे और ट्रिप पर जाते थे, जिसकी भनक परिवार को होने के बावजूद केतन के साथ यह शादी तय की गई थी।

घर पहुंची पुलिस, बीमार पिता ने तोड़ी चुप्पी

मामले की कड़ियों को पुख्ता करने के लिए पुणे पुलिस की एक टीम आरोपियों को साथ लेकर क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद सिया के घर भी पहुंची। पुलिस ने वहां करीब 30 से 45 मिनट तक गहन छानबीन की और कुछ अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए।

इस दौरान जब मीडिया ने सिया के पिता प्रवीण गोयल से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने बेहद लाचार और भारी आवाज में कहा, “पुलिस आज घर आई थी, उन्होंने अपना काम किया। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने मुझे पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। मुझमें इस विषय पर बात करने की बिल्कुल भी हिम्मत नहीं है।” फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की सख्त रिमांड पर हैं और मामले की चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें– Ghaziabad Car Snake: चलती कार के डैशबोर्ड से निकला 4 फीट लंबा कोबरा, महिला ने बीच सड़क गाड़ी रोक ऐसे बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।