Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Solan Crime News: सोलन के चौक बाजार में सरेआम चाकूबाजी, कालका के 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक हत्या

Solan Crime News: सोलन के चौक बाजार में सरेआम चाकूबाजी, कालका के 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक हत्या

सोलन के चौक बाजार में सरेआम चाकूबाजी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Solan Crime News: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी शहर सोलन के दिल कहे जाने वाले चौक बाजार में शुक्रवार शाम सरेआम हुई चाकूबाजी की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामूली बात पर शुरू हुआ आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका निवासी अमन के रूप में हुई है, जो सोलन में ही रहकर टैक्सी चलाकर अपना गुजर-बसर करता था।

सूचना मिलते ही सोलन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपियों—मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एक दिन पुरानी रंजिश में भड़का विवाद, बीच-बचाव में साथी भी हुआ जख्मी

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे चौक बाजार में अमन और आरोपी मंथन के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक दिन पहले भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश मन में दबाए आरोपी फिर से उलझ पड़े। देखते ही देखते जुबानी जंग हाथापाई और खूनी हमले में तब्दील हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान मंथन ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ अमन के शरीर पर वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए आरोपी के साथी अंकुश को भी चोटें आईं और हमले के वक्त खुद मंथन की उंगली भी कट गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस

सरेबाजार हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए लहूलुहान अवस्था में तीनों युवकों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों का प्राथमिक इलाज कराया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक (SP) टी. साई वर्मा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और दोनों आरोपी मंथन और अंकुश को हिरासत में ले लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को सदर थाने लाया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें–  फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोलन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।