Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Sonipat ACB Raid: सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया गिरदावर

Sonipat ACB Raid: सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया गिरदावर

सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया गिरदावर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat ACB Raid: सोनीपत की पुरानी तहसील परिसर में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबिश देकर एक गिरदावर को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी गिरदावर राजेश मलिक जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई पूरी करने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये की घूस ले रहा था। एसीबी की इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी-कर्मचारी मौके से खिसकते नजर आए।

डेढ़ साल से लटका था मामला, तबादले के बाद मांगी थी घूस

विज्ञापन

पीड़ित शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी जमीन के बंटवारे के बाद सनद तकसीम (विभाजन की कागजी प्रक्रिया) का काम बीते करीब डेढ़ साल से अटका पड़ा था। इस दौरान कई गिरदावर बदले, लेकिन जमीन पर भौतिक कब्जा दिलाने और कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाने में टालमटोल की जाती रही। हाल ही में गन्नौर तहसील से स्थानांतरित होकर आए हलका गिरदावर राजेश मलिक से जब पीड़ित ने संपर्क किया, तो उसने काम करने के बदले 25 हजार रुपये का नजराना मांग लिया। बता दें कि आरोपी राजेश के पास सोनीपत और राई क्षेत्र का भी अतिरिक्त प्रभार था।

ACB ने बिछाया जाल, पैसे थमाते ही दबोचा

रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB सोनीपत की टीम से की। शिकायत की प्रामाणिकता जांचने के बाद अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 25 हजार रुपये लेकर पुरानी तहसील पहुंचने को कहा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने गिरदावर राजेश को रिश्वत की रकम सौं0पी, आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद ACB की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जेब से बरामद हुई रकम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

गिरफ्तारी के बाद जब ACB टीम ने आरोपी गिरदावर के हाथ धुलवाए तो केमिकल के रंग से उसकी पोल खुल गई। उसके पास से रिश्वत के रूप में लिए गए पूरे 25 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। एसीबी ने आरोपी गिरदावर राजेश मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पास लंबित अन्य फाइलों में भी इस तरह की धांधली तो नहीं की जा रही थी।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।