Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Sonipat News: नरेंद्र खत्री हत्याकांड में बढ़ा जनाक्रोश, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

Sonipat News: नरेंद्र खत्री हत्याकांड में बढ़ा जनाक्रोश, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

नरेंद्र खत्री हत्याकांड में बढ़ा जनाक्रोश, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के अंतर्गत आने वाले कुंडली गांव में 23 अगस्त को हुए नरेंद्र खत्री हत्याकांड को लेकर तनाव और जनाक्रोश चरम पर पहुंच गया है। वारदात के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब नामजद आरोपियों की धरपकड़ नहीं हुई, तो वीरवार को गांव की चौपाल में ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन के खिलाफ उबल रहे गुस्से के बीच पुलिस कमिश्नर ने मुख्य आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग बुलंद कर दी है।

घेराव की खबर मिलते ही चौपाल पहुंचे एसीपी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

पंचायत के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने न्याय की गुहार लगाने के लिए सीधे पुलिस कमिश्नर (CP) कार्यालय का घेराव करने का फैसला ले लिया। घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसीपी (राई) मलकीत सिंह आनन-फानन में कुंडली गांव की चौपाल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को शांत कराते हुए उनकी मांगें सुनीं। इसके बाद ग्रामीणों ने एसीपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।

अमन विहारी मुख्य आरोपी, 10-15 अन्य की संलिप्तता का आरोप

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में पेपर मिल कॉलोनी (कुंडली) निवासी अमन विहारी को मुख्य आरोपी बताया गया है। इसके अलावा दीपक नरवाल और विवेक उर्फ ‘बादशाह’ को नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि वारदात के वक्त इन मुख्य आरोपियों के साथ 10 से 15 अन्य हथियारबंद लोग मौजूद थे, जिन्होंने नरेंद्र खत्री पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अमन विहारी और उसके साथी इलाके में पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं और घटना के बाद से आरोपी परिवार के कुछ सदस्य भी उन्हें पनाह देने के मकसद से फरार हैं।

अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग

महापंचायत में ग्रामीणों ने यूपी की तर्ज पर मुख्य आरोपी अमन विहारी के मकान पर प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी का मकान एक अवैध कॉलोनी में बना हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित विभाग से निर्माण की वैधता की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जाए।

पुलिस कमिश्नर का 1 लाख का इनाम, परिजनों बोले— ‘आश्वासन नहीं, गिरफ्तारी चाहिए’

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी मलकीत सिंह राई ने बताया कि मुख्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों का साफ कहना है कि उन्हें केवल खोखले आश्वासनों से तसल्ली नहीं मिलेगी; परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब सभी मुख्य साजिशकर्ता और शूटर गिरफ्तार होकर जेल जाएंगे।

फिलहाल, महापंचायत के बाद पूरे कुंडली गांव में तनावपूर्ण शांति है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई और आरोपी के निर्माण पर संभावित प्रशासनिक कदम पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।