Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat News: कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

Sonipat News: कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में महिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शहर के मुख्य मार्ग पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनका पुतला फूंका और आरोप लगाया कि भाजपा शासन में देश की बेटियों और युवाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है।

विज्ञापन

‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर भड़का गुस्सा, मांगी माफी

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी थी।

कंगना ने प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन’ करार दिया और यहां तक कह दिया कि ‘छी, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?’ उन्होंने आगे कहा कि ये युवा न पढ़ाई में अच्छे हैं, न खूबसूरत हैं और न ही इनकी मानसिकता अच्छी है। कंगना के इस बयान के सामने आने के बाद से ही देशभर के युवाओं और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है।

छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, सरकार पर आवाज दबाने का आरोप

सोनीपत में प्रदर्शन की अगुवाई कर रही महिला कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में भर्त्सना की।

महिला नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं, छात्रों और बेटियों की आवाज को लाठियों के दम पर दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि अपने इस अमर्यादित और विवादित बयान के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत को सार्वजनिक रूप से देश की बेटियों और युवाओं से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

विवाद गहराने पर कंगना की सफाई, मीडिया पर लगाया आरोप

चौतरफा घिरने और राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद सांसद कंगना रनौत ने अपने बयान पर सफाई जारी की है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा पूरी जेन-जी (Gen-Z) पीढ़ी को निशाना बनाना नहीं था, बल्कि वह केवल उन चुनिंदा लोगों की बात कर रही थीं जो प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर बुजुर्गों और महिलाओं के सामने अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

इसके साथ ही कंगना ने मीडिया पर भी उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। हालांकि, इस सफाई के बावजूद हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।