Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat News: मुरथल रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत

Sonipat News: मुरथल रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत

मुरथल रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: सोनीपत में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार तड़के मुरथल रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर  इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सांदल कलां गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सुमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी प्रिंस और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

नाइट शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे घर, पीछे छूट गया मासूम

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए तीनों युवक ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। साथ काम करने वाले साथी राइडर्स ने बताया कि सुमित की नाइट शिफ्ट रहती थी और वह अक्सर सुबह काम निपटाकर घर लौटता था।

रविवार सुबह करीब 5 बजे भी वह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था। मृतक सुमित शादीशुदा था और उसका दो से तीन साल का एक मासूम बच्चा है। सुमित की मौत की खबर जैसे ही सांदल कलां गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।

एक की हालत नाजुक, रोहतक पीजीआई रेफर

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्रिंस नाम के युवक की हालत लगातार बिगड़ती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया। दूसरे घायल साहिल का इलाज सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।

चर्चा यह भी है कि घायल युवक का अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया है, हालांकि मामले की जांच कर रहे अधिकारी सोमबीर का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

एंबुलेंस पर लगे लापरवाही के आरोप, ढाई घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस सेवा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बाद सुमित का शव करीब दो से ढाई घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि इस दौरान दो-तीन एंबुलेंस वहां से गुजरीं, लेकिन पुलिस केस का हवाला देकर बिना रुके आगे निकल गईं।

राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते घायलों को तुरंत चिकित्सकीय मदद मिल जाती तो परिस्थितियां कुछ और हो सकती थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के दावों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।