Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat News: सोनीपत में 4 महीने पहले हुई थी शादी, बंद कमरे में फंदे से झूलती मिली 30 साल की प्रियंका

Sonipat News: सोनीपत में 4 महीने पहले हुई थी शादी, बंद कमरे में फंदे से झूलती मिली 30 साल की प्रियंका

सोनीपत में 4 महीने पहले हुई थी शादी, बंद कमरे में फंदे से झूलती मिली 30 साल की प्रियंका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव बुटाना में महज चार महीने पहले ब्याही गई 30 वर्षीय प्रियंका ने रविवार को अपने घर के बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब प्रियंका कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजे के ऊपर बने जाल से अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखते ही परिवार में कोहराम मच गया—प्रियंका पंखे के हुक से चुन्नी और रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके तुरंत बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मृतका प्रियंका मूल रूप से सोनीपत के गांव बिधलान की रहने वाली थी और उसकी शादी बीते 14 मई को बुटाना निवासी नीरज उर्फ श्रीभगवान से हुई थी।

विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों का आरोप: भाई बोला- भाभी से रिश्तों का विरोध करने पर दी जाती थी यातनाएं

प्रियंका के अचानक कदम उठाने के पीछे ससुराल पक्ष के उत्पीड़न को वजह बताया जा रहा है। मृतका के भाई नरेंद्र ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में अपने जीजा नीरज और उसके परिवार पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। नरेंद्र का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले ही बड़ी धूमधाम से बहन प्रियंका का विवाह किया था। नीरज प्लंबर का काम करता है, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से घर में कलह शुरू हो गई थी।

नरेंद्र के मुताबिक, प्रियंका को पता चला था कि उसके पति नीरज के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। जब प्रियंका ने इस अनैतिक रिश्ते का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि प्रियंका को न सिर्फ उसका पति, बल्कि उसकी जेठानी, मामा और मामी मिलकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच अधिकारी बोले- हर पहलू से हो रही पड़ताल

घटना के बाद बरोदा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के भाई नरेंद्र के बयान पर पति नीरज, जेठानी, मामा और मामी समेत चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले की जांच कर रहे बरोदा थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।