Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Sonipat News: सोनीपत में रिटायर्ड ESI ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

Sonipat News: सोनीपत में रिटायर्ड ESI ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

सोनीपत में रिटायर्ड ESI ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: सोनीपत जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां खाकी वर्दी में सालों सेवा देने वाले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी (ESI) जय सिंह को आर्थिक ठगी और मान-मर्दन के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। 60 वर्षीय जय सिंह ने अपने ही घर के रोशनदान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य दवाई लेने बाहर गए हुए थे। जब दोपहर करीब 1 बजे परिजन लौटे, तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर जय सिंह का शव लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

2 साल पहले हुए थे रिटायर, खेतीबाड़ी कर चला रहे थे गृहस्थी

विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक जय सिंह करीब 2 साल पहले पानीपत पुलिस विभाग में ESI (सहायक उप-निरीक्षक) पद से सेवामुक्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह अपने गांव में रहकर खेती-बाड़ी की देखभाल करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा गौरव दिहाड़ी-मझदूरी करता है, जबकि छोटा बेटा नितिन दमकल विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा है। एक हंसते-खेलते परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुसाइड नोट में खुला राज: ‘सत्ते’ ने हड़पे 22 लाख, दफ्तर बुलाकर की मारपीट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसने आत्महत्या के पीछे की पूरी खौफनाक कहानी बयां कर दी। नोट के मुताबिक, जय सिंह ने गांव के ही ‘सत्ते’ नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर को जीटी रोड (जैन कॉलेज के पास स्थित दफ्तर) पर प्लॉट खरीदने के एवज में 22 लाख रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ, तो वह अपनी रकम वापस मांगने लगे। आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय सत्ते ने उन्हें दफ्तर बुलाकर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और झूठे कानूनी केस में फंसाने की धमकी दी। इसी बेइज्जती और मानसिक उ त्पीड़न से तंग आकर उन्होंने जान देने का फैसला किया।

बीएनएस की धारा 108 में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को सील कर जांच में शामिल कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सत्ते के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के बैकग्राउंड और लेन-देन के रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।