Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Office Fitness Challenge: साउथ कोरिया के ऑफिस कल्चर ने उड़ाए होश, रोजाना वर्कआउट का सबूत दो, बॉस देंगे महंगे ब्रांड्स के उपहार

Office Fitness Challenge: साउथ कोरिया के ऑफिस कल्चर ने उड़ाए होश, रोजाना वर्कआउट का सबूत दो, बॉस देंगे महंगे ब्रांड्स के उपहार

साउथ कोरिया के ऑफिस कल्चर ने उड़ाए होश, रोजाना वर्कआउट का सबूत दो, बॉस देंगे महंगे ब्रांड्स के उपहार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Office Fitness Challenge: ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करने पर इंसेंटिव, बोनस या प्रमोशन मिलना तो बेहद आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि जिम में पसीना बहाने और नियमित एक्सरसाइज करने के एवज में कंपनी आपको गुच्ची (Gucci), चैनल (Chanel) या प्राडा (Prada) जैसे महंगे लग्जरी ब्रांड्स के गिफ्ट दे? जी हां, दक्षिण कोरिया से एक ऐसा ही दिलचस्प और हैरान कर देने वाला कॉर्पोरेट कल्चर सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

2 महीने तक बॉस को भेजना पड़ता है जिम का फोटो-वीडियो सबूत

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में नौकरी कर रही भारतीय मूल की मानसी अरोड़ा (instagram: @browngirlsings) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस अनोखी नीति के बारे में बताया है।

मानसी के मुताबिक, उनकी कंपनी कर्मचारियों को तंदुरुस्त रखने के लिए दो महीने का एक विशेष ‘फिटनेस चैलेंज’ देती है। इसमें सिर्फ यह कह देना काफी नहीं है कि आप जिम गए थे, बल्कि कर्मचारियों को अपने डेली वर्कआउट की फोटो या वीडियो बनाकर अपने टीम लीडर या मैनेजर को सबूत के तौर पर भेजनी पड़ती है। जब कर्मचारी लगातार दो महीने तक इस रुटीन का ईमानदारी से पालन करता है, तब जाकर वह इनाम का हकदार बनता है।

लग्जरी रिवॉर्ड्स से बढ़ा कर्मचारियों का उत्साह

इस पूरे चैलेंज की सबसे खास बात इसका इनाम है। कंपनी कोई साधारण कप या डायरी देने के बजाय सीधे अंतरराष्ट्रीय लग्जरी फैशन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स गिफ्ट करती है। मानसी का कहना है कि इतने बड़े और प्रीमियम इनाम के मोटिवेशन ने उन्हें रोजाना वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया। उनके लिए यह कॉर्पोरेट अनुभव बेहद अनूठा और सेहत को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

भारतीय यूज़र्स बोले— ‘यहाँ तो 14 घंटे काम कराकर कहते हैं वी आर फैमिली’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maansi Arora (@browngirlsings)

वीडियो वायरल होते ही भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर मजेदार और तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे ऑफिस के लिए तो कोरिया का वीजा तुरंत लगवा लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, बड़ी संख्या में यूज़र्स ने भारत के कॉर्पोरेट कल्चर से इसकी तुलना करते हुए अपनी भड़ास निकाली।

एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, “भारत में तो ‘हम एक परिवार हैं’ (We are Family) का झुनझुना थमाकर देर रात तक काम कराया जाता है, फिटनेस और पर्सनल लाइफ के लिए समय निकालना तो दूर की बात है।” इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है कि अगर कंपनियां कर्मचारियों की सेहत में निवेश करें, तो वर्क-लाइफ बैलेंस कितना बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें– Bird Sound Viral: 12 साल का यह बच्चा निकालता है 130 पक्षियों की हूबहू आवाज, बर्ड ऐप भी खा जाता है धोखा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।