Breaking News
Yamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचChina Viral News: रिश्तेदारों की कमी पड़ी तो इंटरनेट पर दिया कार्ड, रातों-रात चमकी गरीब दूल्हे की किस्मतNarnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यताYamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचChina Viral News: रिश्तेदारों की कमी पड़ी तो इंटरनेट पर दिया कार्ड, रातों-रात चमकी गरीब दूल्हे की किस्मतNarnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यता

Sub Jail Patti Pesco Staff Awarded : सब जेल पट्टी में अच्छा ड्यूटी निभाने वाले पैस्को कर्मचारियों को किया सम्मानित

Sub Jail Patti Pesco Staff Awarded : सब जेल पट्टी में अच्छा ड्यूटी निभाने वाले पैस्को कर्मचारियों को किया सम्मानित

सब जेल पट्टी में अच्छा ड्यूटी निभाने वाले पैस्को कर्मचारियों को किया सम्मानित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरुण कपूर

Sub Jail Patti Pesco Staff Awarded : तरनतारन जिले के पट्टी स्थित सब जेल में अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने वाले दो पैस्को (PESCO) कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन, चंडीगढ़ की तरफ से दोनों कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई है। ये कर्मचारी जेल के भीतर कैदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अनुशासन और सुधार की मिसाल बने पैस्को कर्मी

पंजाब की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के मानसिक और सामाजिक सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सब जेल पट्टी में तैनात पैस्को कर्मचारी गुरजिंदर सिंह और हरजीत सिंह ने अपने अनुशासित और प्रेरणादायक कार्यों से एक मिसाल पेश की है। उनकी इसी लगन को देखते हुए पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (चंडीगढ़) ने दोनों कर्मियों की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन

सब जेल के अधीक्षक इंद्रप्रीत सिंह (PPS) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये दोनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जेल के बंदियों की काउंसलिंग भी करते हैं।

कैदियों की जिंदगी बदलने में निभा रहे अहम भूमिका

जेल अधीक्षक इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह और हरजीत सिंह जेल में बंद कैदियों को लगातार नशा छोड़ने, कानून का सम्मान करने और जेल नियमों का पूरी तरह पालन करने की सीख देते हैं।

उनके समझाने का तरीका इतना प्रभावी रहा है कि कई खूंखार या आदतन बंदी अब सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं। इन कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि कई कैदी नशा मुक्त होकर सजा पूरी करने के बाद समाज में एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना जीवन बिता रहे हैं।

जेल प्रशासन ने दी बधाई, स्टाफ में खुशी का माहौल

इन दोनों कर्मचारियों को यह सम्मान मिलने के बाद सब जेल पट्टी के पूरे स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधीक्षक इंद्रप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गुरजिंदर सिंह और हरजीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के सम्मान मिलने से दूसरे कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ता है और वे अपनी ड्यूटियों को और अधिक जिम्मेदारी तथा संवेदनशीलता के साथ निभाते हैं।

Fazilka Bomb Threat : फाजिल्का मे कोर्ट कॉम्प्लेक्स और 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।