Breaking News
Kurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शोkarnal dial 112: नहर में डूबी महिला के लिए देवदूत बनी डायल 112, 1 किमी तलाश कर बचाई जानGurugram ACB raid: गुरुग्राम में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी महिला इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तारHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली हड़ताल का दूसरा दिन, पानीपत से फरीदाबाद तक हाहाकार, बैलगाड़ी से पानी ढोने को मजबूर महिलाKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शोkarnal dial 112: नहर में डूबी महिला के लिए देवदूत बनी डायल 112, 1 किमी तलाश कर बचाई जानGurugram ACB raid: गुरुग्राम में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी महिला इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तारHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली हड़ताल का दूसरा दिन, पानीपत से फरीदाबाद तक हाहाकार, बैलगाड़ी से पानी ढोने को मजबूर महिला

Sunam News : Aman Arora की कोठी के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sunam News : Aman Arora की कोठी के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sunam News : Aman Arora की कोठी के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Sunam News | Aman Arora | मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण विरोध जताने वाले सिख युवक मोहनजीत सिंह पर हुई कथित पुलिसिया बर्बरता का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को इस मामले ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष दामन थिंद बाजवा अचानक कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास पर पहुंच गईं। हाथों में काला झंडा लेकर पहुंचीं बाजवा ने सरकार की नीतियों और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

पुलिस प्रशासन को चुनौती, बंद करने पड़े मंत्री के आवास के गेट

दामन बाजवा के अचानक मंत्री के घर के बाहर पहुंचने से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में अमन अरोड़ा के निवास का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। बंद दरवाजे के बाहर डटीं भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन को सीधे ललकारते हुए कहा कि अगर पुलिस में हिम्मत है तो उन पर मामला दर्ज करके दिखाए और गिरफ्तार करे। बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार राज्य में नशा माफिया को खत्म करने में पूरी तरह नाकाम रही है और अब सवाल उठाने वाले बेकसूर लोगों पर अमानवीय अत्याचार कर रही है।

विज्ञापन

संविधान देता है विरोध का अधिकार: दामन बाजवा

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरमनदेव सिंह बाजवा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए दामन बाजवा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रकट करने का मौलिक अधिकार देता है। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितने केस दर्ज कर ले या जेल में डाल दे, वे धमकियों से डरकर चुप बैठने वाली नहीं हैं।

संवेदनशील मुद्दे पर सियासत कर रहा विपक्ष: अमन अरोड़ा

उधर, अपनी कोठी के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोकतंत्र के सिद्धांतों पर विश्वास रखती है और हर नागरिक को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। हालांकि, उन्होंने विपक्षी दलों की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियां इस संवेदनशील घटना पर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में जुटी हैं। उन्होंने साफ किया कि मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है और राजनीति के लिए माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

Moga Farmers Protest : मोगा में बिजली कटौती पर भड़के किसान, लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे 4 घंटे रहा पूरी तरह जाम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।