Breaking News
Ateli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेंFire Brigade Controversy: दमकल से पानी मारकर चमकाया पूर्व मंत्री का बंगला! वीडियो देख भड़के लोग, नगरपालिका ने काटा चालानNarnaul : नारनौल के वन स्टॉप सेंटर में दहेज निषेध कानून पर जागरूकता शिविर आयोजित, एसयूएम की सूची जारीNarnaul : पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी शिरकतNarnaul : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने किया नारनौल का दौरा, कॉलेजों और महिला थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजाAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेंFire Brigade Controversy: दमकल से पानी मारकर चमकाया पूर्व मंत्री का बंगला! वीडियो देख भड़के लोग, नगरपालिका ने काटा चालानNarnaul : नारनौल के वन स्टॉप सेंटर में दहेज निषेध कानून पर जागरूकता शिविर आयोजित, एसयूएम की सूची जारीNarnaul : पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी शिरकतNarnaul : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने किया नारनौल का दौरा, कॉलेजों और महिला थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टी20 विश्व कप: शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड्स, भारत ने खड़ा किया 193 रनों का विशाल स्कोर

JJagmarg Desk
टी20 विश्व कप: शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड्स, भारत ने खड़ा किया 193 रनों का विशाल स्कोर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अहमदाबाद: टी20 विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से इस पारी के निर्विवाद नायक शिवम दुबे रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात की।

मैच की शुरुआत में भारत को शुरुआती झटके लगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए, तो इशान किशन ने 18 रन बनाए। लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने पूरी पारी का रुख पलट दिया।

विज्ञापन

उन्होंने नीदरलैंड्स के स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों पर कड़ा प्रहार किया। दुबे ने मात्र 31 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा, जिसमें उन्होंने 4 शानदार चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। हार्दिक पांड्या ने दुबे का बखूबी साथ दिया और उन्होंने 21 बाल पर 30 रन बनाए।

दुबे की इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत 190 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा।

वहीं, नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त ने चार ओवरों में 19 रन देखकर दो विकेट चटकाए। वान बीक ने भी तीन विकेट लिए।

अब नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 194 रनों का विशाल लक्ष्य है।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।