Breaking News
उत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टलअमित शाह का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर की सराहनाModern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरलMahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टलाआज भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला, ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौकाउत्तराखंड की 3 लोकभाषाएं अब AI से जुड़ेंगी, CM धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टलअमित शाह का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर की सराहनाModern Toilet Restaurant: ताइवान का अनोखा टॉयलेट रेस्टोरेंट, कमोड में परोसा जाता है खाना, भारतीय क्रिएटर का वीडियो वायरलMahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टलाआज भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला, ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

Mahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टला

Mahendragarh News: बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टला

बवानियां और झिंगावन गांव के पास टूटी पावरग्रिड लाइन की तार, बड़ा हादसा टला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ जिले में बवानियां और झिंगावन गांव के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब रात के समय 765 केवी पावरग्रिड लाइन का एक भारी-भरकम तार टूटकर खेतों में आ गिरा। गनीमत यह रही कि यह घटना रात के वक्त हुई, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, रात को अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद मौके पर जाकर देखने पर उन्हें हाईवोल्टेज तार जमीन पर गिरा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतना मोटा तार टूटने की यह घटना देखी है।

विज्ञापन

मरम्मत कार्य से किसानों में फसल नुकसान की चिंता

इस अप्रत्याशित घटना से बवानियां गांव के अन्नदाताओं में गहरी चिंता व्याप्त है। किसानों ने हाल ही में अपने खेतों में सरसों की बिजाई की थी, और बीज अब अंकुरित होना शुरू ही हुए थे। ऐसे में बिजली विभाग या पावरग्रिड द्वारा जब मरम्मत कार्य किया जाएगा, तो भारी मशीनों और आवाजाही के कारण उनकी फसल के कुचलने या नष्ट होने का भारी अंदेशा है।

ग्रामीणों और किसानों की मांग

घटना के बाद स्थानीय किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पावरग्रिड निगम के उच्च अधिकारियों से कड़े शब्दों में मांग की है कि इन तारों की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

इसके साथ ही, किसानों ने खेतों में हुए फसल नुकसान का तुरंत आकलन करके उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है। इस मांग को उठाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, संजीव, मनोहरलाल, ओमप्रकाश, बाबूलाल और अजीत सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी देखें – मदार–रोहतक एक्सप्रेस की समय-सारणी बदलने की मांग, नारनौल के दैनिक यात्रियों ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, सुबह 8:30 बजे चलाने का आग्रह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।