Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Tarn Taran News: तरनतारन में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एएसआई-कांस्टेबल घायल

Tarn Taran News: तरनतारन में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एएसआई-कांस्टेबल घायल

तरनतारन में पुलिस टीम पर हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव सोहल में घरेलू विवाद की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित हमला होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एएसआई प्रगट सिंह और कांस्टेबल कुलदीप सिंह घायल हो गए। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद प्रभजीत सिंह ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एएसआई की वर्दी फाड़ दी और कांस्टेबल पर भी हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

बेटी की ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस पहुंची थी गांव
पुलिस के अनुसार गांव सोहल निवासी सिमरन ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता प्रभजीत सिंह नशे की हालत में घर में गाली-गलौज कर रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंद कर रखा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद थाना झब्बाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा के निर्देश पर एएसआई प्रगट सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कथित रूप से परिवार के सदस्यों के साथ हाथापाई कर रहा था।

विज्ञापन

समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला
पुलिस का कहना है कि जब टीम ने आरोपी को शांत कराने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि प्रभजीत सिंह ने एएसआई प्रगट सिंह के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और उनकी पगड़ी भी उतार दी। हमले में पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी घायल हुए। उनके हाथ की एक उंगली टूट गई, जिसके बाद उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा और ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर करनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी
एएसआई प्रगट सिंह के बयान के आधार पर आरोपी प्रभजीत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अलवर के हॉस्पिटल में पंखा और प्लास्टर गिरने से हादसा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।