Breaking News
Karnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआKaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारKarnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआKaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tarn Taran Police Encounter : पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांटेड बदमाश एनकाउंटर में घायल

Tarn Taran Police Encounter : पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांटेड बदमाश एनकाउंटर में घायल

पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांटेड बदमाश एनकाउंटर में घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरुण कपूर

Tarn Taran Police Encounter : पंजाब के तरनतारन जिले में कानून और व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा के निर्देशों के तहत अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एफआईआर नंबर 205 के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र मंगल सिंह, जो कि मुरादपुरा का रहने वाला है, इलाके में मौजूद है। आरोपी बीएनएस की धारा 109 के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित था, जिसमें उसने पहले भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम ने बिना देर किए संदिग्ध की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को  करीब आता देख आरोपी ने बाइक पर भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में उसका वाहन पेट्रोल पंप के नजदीक स्लिप होकर सड़क पर गिर पड़ा।

आत्मरक्षा में पुलिस को चलानी पड़ी गोली

खुद को चारों तरफ से घिरता देख आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी टालने के लिए पुलिस पार्टी पर अवैध हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने उसे आत्मसमर्पण करने की कई बार चेतावनी दी, लेकिन जब वह लगातार गोलियां चलाता रहा, तो मजबूरन पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में आरोपी जगजीत सिंह घायल हो गया, जिसे तुरंत सुरक्षित हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नया मामला दर्ज कर जांच शुरू

इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना सिटी तरनतारन में एक नया मुकदमा (एफआईआर नंबर 246) दिनांक 12 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया था और इस नेटवर्क में उसके अन्य कौन-कौन साथी शामिल हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खाकी पर हाथ उठाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Patti Crime : तरनतारन के पट्टी में ‘शांति की हट्टी’ पर फायरिंग, शटर और शीशे टूटे

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।