Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Tarn Taran Tung firing case : तुंग में पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, ग्रामीण सहमे

Tarn Taran Tung firing case : तुंग में पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, ग्रामीण सहमे

तुंग में पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, ग्रामीण सहमे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरुण कपूर

Tarn Taran Tung firing case : पंजाब के पट्टी इलाके से एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव पिंड तुंग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की आशंका के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। शाम के वक्त अचानक हुई इस फायरिंग की गूंज से पूरा गांव सहम गया और लोग दहशत के मारे अपने घरों में दुबक गए।

गनीमत यह रही कि इस दुस्साहसिक वारदात में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है, लेकिन जिस तरह से खुलेआम गोलियां चलाई गईं, उसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

मेले के दौरान हुए विवाद की थी पुरानी कसक

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, इस पूरी घटना की जड़ें पुरानी रंजिश में जुड़ी हुई हैं। शिकायतकर्ता हरभेज सिंह उर्फ पिंका निवासी तुंग ने हरीके पत्तन थाने में दर्ज कराए बयानों में बताया कि पिछले साल गांव के ही गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में एक धार्मिक मेले का आयोजन हुआ था।

उसी दौरान धर्मबीर सिंह उर्फ बाजी, हैप्पी और उनके कुछ साथियों के साथ हरभेज सिंह का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, उस वक्त गांव के मौजिज और गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराकर मामला शांत करवा दिया था और समझौता हो गया था। लेकिन अंदरखाने रंजिश की आग सुलगती रही।

गुरुद्वारे में छिपकर बचाई जान, पांच हवाई फायर

शिकायतकर्ता के अनुसार, पुरानी खुन्नस को दिल में पाले बैठे आरोपियों ने बीती शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक दोबारा हमला बोल दिया। आरोप है कि धर्मबीर सिंह और हैप्पी अपने 4 से 5 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और हरभेज सिंह को जान से मारने की नीयत से ललकारने लगे।

खुद पर जानलेवा हमला होता देख पीड़ित ने घबराकर भागने की कोशिश की और अपनी जान बचाने के लिए सीधे गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के परिसर के अंदर जा घुसे। आरोप है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने और जान से मारने के इरादे से ताबड़तोड़ पांच हवाई फायर किए और हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस की दबिश और खाली खोल बरामद

दिनदहाड़े या यों कहें कि शाम के वक्त गांव में गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से गहन छानबीन करते हुए तीन खाली खोल (कारतूस के खाली खोखे) बरामद किए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। डीएसपी रवि शेर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने धर्मबीर सिंह उर्फ बाजी निवासी कुत्तीवाला, हैप्पी निवासी तुंग और उनके 4-5 अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Pathankot Sikh driver death penalty : सऊदी अरब में पठानकोट के सिख ट्रक ड्राइवर को फांसी की सजा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।