Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को बदलने पर कर में मिलेगी छूट, पंजीकरण शुल्क माफ व ऋण पर ब्याज में सब्सिडी

ddharm narain
प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को बदलने पर कर में मिलेगी छूट, पंजीकरण शुल्क माफ व ऋण पर ब्याज में सब्सिडी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News:

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम कसने और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों की जगह स्वच्छ वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने में जुट गया है। इसी कड़ी में बुधवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में परिवर्तन योजना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष, जिले के निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, निजी बसों के मालिक व अध्यक्ष, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी, माल वाहनों के मालिक तथा विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनसीआर क्षेत्र में चलने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों व बसों (बीएस-वन, बीएस-टू, बीएस-थ्री और बीएस-फोर श्रेणी) को बदलकर उनकी जगह बीएस-सिक्स मानक वाले या इलेक्ट्रिक वाहन लगवाने के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के तहत वाहन मालिकों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जिनमें मोटर वाहन कर में छूट, पंजीकरण शुल्क की पूरी माफी, नए वाहन के ऋण पर ब्याज में सब्सिडी, वाहन निर्माता कंपनी की ओर से न्यूनतम आठ प्रतिशत तक की छूट तथा पुराना वाहन कबाड़ में देने पर एकमुश्त आर्थिक सहायता या मासिक ईंधन वाउचर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पुराने वाहन को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र में जमा कराने पर ही यह लाभ मिलेगा। पूरी प्रक्रिया एक समर्पित डिजिटल पोर्टल parivahan.gov.in के जरिए पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
बैठक में डीसी ने कहा कि यह योजना न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मददगार साबित होगी, बल्कि वाहन मालिकों को आर्थिक रूप से भी लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने स्तर पर भी इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक वाहन मालिकों, स्कूल संचालकों व ट्रांसपोर्टरों तक पहुंचाएं, ताकि जिले के लोग इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।