August 16, 2026

शिवाजी नगर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई 58 वी प्रभात फेरी

0
Nnl

Narnaul religies News : शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट( रजिस्टर्ड) द्वारा रविवार को 58 वी प्रभात फेरी मोहल्ला शिवाजी नगर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई! प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया !
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान श्री राजेंद्र गर्ग (सिद्धिविनायक सूट वाले )परिवार के सदस्यों ने अपने निवास स्थान पर पावन जोत परज्वलित करके किया !
इसके बाद श्रद्धालुओं ने ढोल मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मुख्य यजमान के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई इस धार्मिक यात्रा के दौरान ठाकुर जी एवं युगल सरकार की जगह-जगह आरती की गई तथा राधा रानी के भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालुओं के उत्साह से शहर की गलियां भक्ति रस से सराबोर हो गई मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा का कर प्रभात फेरी का स्वागत किया महिलाओं ने भजन कीर्तन और नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की तत्पश्चात सामूहिक रूप से ठाकुर जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed