Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

न्यू डाबला से पहली बार 23 को ट्रैक पर पहुंचेगी मालगाड़ी, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब रेल यार्ड का उद्घाटन

न्यू डाबला से पहली बार 23 को ट्रैक पर पहुंचेगी मालगाड़ी, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब रेल यार्ड का उद्घाटन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 को महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में क्षेत्र स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के पहले चरण के तहत नवनिर्मित रेल यार्ड का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार इस नए रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी पहुंचेगी। यह मालगाड़ी राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से चलकर नांगल चौधरी यार्ड में प्रवेश करेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम तथा जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत नांगल चौधरी में कुल 886.78 एकड़ भूमि स्वीकृत है, जिसमें से लगभग 408 एकड़ क्षेत्र में पहले चरण का बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इस चरण के तहत रेल, सड़क, पानी और बिजली जैसी बाहरी सुविधाएं स्थापित कर दी गई हैं। आंतरिक रेल यार्ड में चार रेलवे लाइन, दो प्लेटफार्म और आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है, जिसके संचालन का जिम्मा केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) को सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की भौगोलिक स्थिति उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक बाजारों और बंदरगाहों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। पहली मालगाड़ी के आगमन और इस रेल यार्ड के संचालन से क्षेत्र में माल की तेज तथा सस्ती ढुलाई संभव हो सकेगी, जिससे आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी और पूरे दक्षिणी हरियाणा में उद्योग, निवेश व रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ शेष बची व्यवस्थाएं पूरी कर लें, ताकि उद्घाटन के साथ ही प्रदेश को इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधा का पूर्ण लाभ मिल सके।
इस मौके पर नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव भी मौजूद थे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।