Breaking News
yamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शोyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शो

Bhiwani News: तोशाम में स्कूल बस का फर्श टूटा, नीचे गिरी 4 साल की मासूम, बाल-बाल बची जान

Bhiwani News: तोशाम में स्कूल बस का फर्श टूटा, नीचे गिरी 4 साल की मासूम, बाल-बाल बची जान

तोशाम में स्कूल बस का फर्श टूटा, नीचे गिरी 4 साल की मासूम, बाल-बाल बची जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम कस्बे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद खौफनाक और लापरवाही भरा मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की बस का जर्जर फर्श अचानक टूट जाने से उसमें सवार करीब 4 साल की बच्ची नीचे की ओर गिर गई। गनीमत यह रही कि बच्ची की गर्दन बस के फ्लोर में ही अटक गई, जिससे वह पहिये की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। हादसे के वक्त मची चीख-पुकार के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

बस चलते ही बच्चों ने मचाया शोर, गर्दन के सहारे लटकी दिखी मासूम

विज्ञापन

तोशाम के रहने वाले सुमित महता ने बताया कि उनकी 4 वर्षीय बेटी एक स्थानीय प्राइवेट स्कूल में केजी (KG) कक्षा की छात्रा है। वीरवार को वे रोजाना की तरह अपनी बेटी को बस में बैठाने पहुंचे थे। पिता के मुताबिक, जैसे ही बस थोड़ी आगे बढ़ी, अंदर मौजूद बच्चों ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। जब सुमित ने घबराकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी मासूम बेटी की गर्दन तो बस के फर्श के ऊपर अटकी हुई थी, लेकिन धड़ का पूरा हिस्सा नीचे लटक रहा था।

ड्राइवर मौके से फरार, 1 साल से खटारा हालत में दौड़ रही थी बस

परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। अगर बस रफ्तार पकड़ लेती या बच्ची पूरी तरह नीचे गिरकर पिछले टायर के नीचे आ जाती, तो एक बेहद दुखद हादसा हो सकता था। इस भयावह नजारे को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया, जिसका फायदा उठाकर बस चालक तुरंत गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। परिजनों का आरोप है कि यह बस पिछले करीब एक साल से बेहद खराब हालत में सड़कों पर दौड़ रही थी, लेकिन न तो स्कूल प्रशासन ने और न ही संबंधित विभाग ने बच्चों की जान से हो रहे इस खिलवाड़ पर ध्यान दिया।

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, लिखित शिकायत के बाद होगी सख्त कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और खटारा बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। तोशाम थाना प्रभारी (SHO) विशेष कुमार ने बताया कि उन्हें बस का फर्श टूटा होने के कारण बच्ची के नीचे लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पीड़ित पिता से लिखित शिकायत देने को कहा है। शिकायत दर्ज होते ही दोषी स्कूल प्रबंधन और चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।