Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Travel News: बेंगलुरु के बेनी प्रसाद ने रचा इतिहास, 6 साल में घूम लिए 245 देश, भर डाले 16 पासपोर्ट

Travel News: बेंगलुरु के बेनी प्रसाद ने रचा इतिहास, 6 साल में घूम लिए 245 देश, भर डाले 16 पासपोर्ट

Benny Prasad Travel: इतने कम समय में कैसे घूम ली पूरी दुनिया?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Travel News: आमतौर पर एक आम इंसान का पासपोर्ट दस साल तक आराम से चल जाता है और शौकीन लोग भी पूरी जिंदगी में बमुश्किल दो या तीन पासपोर्ट ही भर पाते हैं। लेकिन बेंगलुरु में जन्मे बेनी प्रसाद ने अपनी घुमक्कड़ी के शौक से एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे ट्रैवलर्स के पसीने छूट जाएं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों बेनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी गाथा सुनाई है। बेनी का दावा है कि दुनिया नापने के इसी सिलसिले में उनके पास एक के बाद एक कुल 16 पासपोर्ट बुक जमा हो गईं, जो पूरी तरह इमिग्रेशन की मुहरों से पटी पड़ी हैं।

विज्ञापन

साढ़े छह साल में नाप दी पूरी दुनिया

बेनी प्रसाद सिर्फ शौकिया सैलानी नहीं हैं, बल्कि वे पेशे से एक गिटारिस्ट और म्यूजिशियन हैं। उन्होंने अपने संगीत के सफर को ही दुनिया देखने का जरिया बना लिया। बेनी ने बताया कि उन्होंने महज 6 साल, 6 महीने और 22 दिन के रिकॉर्ड समय में अंटार्कटिका समेत दुनिया के 245 देशों और क्षेत्रों की खाक छान डाली।

जैसे ही वे एक देश का सफर पूरा कर अगले मुल्क की तरफ बढ़ते, वहां का वीजा और इमिग्रेशन अधिकारी उनके पासपोर्ट पर मुहर लगा देते। धड़ाधड़ मुहरें लगने और पन्ने खत्म होने की वजह से उन्हें बार-बार नया पासपोर्ट जारी करवाना पड़ा, जो देखते ही देखते 16 के आंकड़े तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर जनता ने पूछा- भाई, कभी घर भी जाते हो?

इंस्टाग्राम पर इस दिलचस्प सफरनामे का वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स दंग रह गए हैं। इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग बेनी से अतरंगी सवाल पूछ रहे हैं।

कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा कि “भाई, आप कभी घर पर भी टिकते हो या सीधा फ्लाइट में ही सो जाते हो?” वहीं कुछ लोग इतनी कम उम्र और सीमित समय में पूरी दुनिया का चक्कर लगा लेने की उनकी रफ्तार देखकर हैरान हैं। बहरहाल, बेनी प्रसाद की यह कहानी उन लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है जो बंदिशों को तोड़कर पूरी दुनिया को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यात्रा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।