Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित

Uttarakhand News: उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित

उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच देहरादून में एक व्यक्ति उफनाई नदी में बहकर लापता हो गया जबकि भूस्खलन से राज्य में करीब 80 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में सोमवार को भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, देहरादून में मालदेवता पुल के पास रविवार रात एक व्यक्ति बारिश से उफनाई सौंग नदी में बह गया। इसके अनुसार मौके पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसके अनुसार लापता व्यक्ति की पहचान देहरादून के मियांवाला के रहने वाले साहिल गुसाईं (28) के रूप में हुई है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और पिछले 24 घंटों में हरिपुर में 123.4 मिलीमीटर, कालसी में 108, कांडा में 49.5, गंगोलीहाट में 42.5, चमोली में 44.4, बागेश्वर में 40 मिलीमीटर तथा देहरादून में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में कुल 81 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं और इन सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी जिले में बाडिया, जंगलचटटी और बनास के पास भूस्खलन का मलबा आने जबकि ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जिले में पापड़गाड़ के पास मार्ग धंसने से अवरूद्ध है। धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग भी पिथौरागढ़ जिले के कूलागाड़ में मलबा आने से बाधित है।

चमोली जिले में ज्योतिर्मठ तहसील के किमाणा गांव के पीछे की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन का मलबा खेतों के बाद अब गांव में भी फैल रहा है। ग्राम प्रधान के हवाले से एसईओसी ने बताया कि फिलहाल गांव में 120 परिवार रह रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून एवं बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के साथ ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। एसईओसी ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासनों को पर्याप्त एहतियाती उपाय करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

देहरादून की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।