Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Viral Video: रोहित शेट्टी की फिल्म जैसा सीन! सड़क किनारे एक कार पर दूसरी कार चढ़ी देख लोगों के उड़े होश

Viral Video: रोहित शेट्टी की फिल्म जैसा सीन! सड़क किनारे एक कार पर दूसरी कार चढ़ी देख लोगों के उड़े होश

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भयानक सड़क हादसे का वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में हर रोज हादसों से जुड़े अनगिनत वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। सड़क किनारे हुए इस खौफनाक एक्सीडेंट के मंजर को जिसने भी देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

शुरुआत में तो देखने पर यह सामान्य सड़क हादसा लगता है, लेकिन जैसे ही कैमरा थोड़ा आगे बढ़ता है, सामने आया नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी तीन गाड़ियों में से एक कार पूरी तरह से दूसरी कार के ऊपर चढ़कर उलटी पड़ी दिख रही है। वहीं, बगल में खड़ी एक तीसरी चार पहिया गाड़ी तेज रफ्तार के कारण सीधे डिवाइडर को तोड़ती हुई उसमें जा घुसी है।

विज्ञापन

फिल्म के स्टंट जैसा नजारा, उड़े गाड़ियों के परखच्चे

गाड़ियों की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी भयानक और रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हालांकि, यह खौफनाक हादसा कहां और किस वक्त हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। साथ ही इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट आई या नहीं, इस बात की पुष्टि भी नहीं हो पाई है। लेकिन हादसे का यह अजीबोगरीब वीडियो अब हर जगह चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शंस

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @vijeshetty नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा— “भारत में होने वाले सड़क हादसे अपने आप में एक केस स्टडी हैं।”

वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “आखिर सड़क पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे संभव हो सकती है?” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “यह तो हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का देसी वर्जन लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “लगता है अब रोहित शेट्टी की फिल्मों वाले उड़ती गाड़ियों के सीन असल जिंदगी में भी दिखने लगे हैं।”

ये भी पढ़े- हरियाली तीज से पहले चुन लें अपनी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन, मिलेगा रॉयल लुक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।