Breaking News
Haryana News: 1,288 में से 170 सैंपल फेल, हरियाणा में दीपावली से पहले 50 हजार किलो मिलावटी मावा-मिठाई जब्तPalak Paneer Uttapam Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, बिना झंझट तैयार होगी रेसिपीरामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी जगह पर हमेशा कब्जा नहीं कर सकतेRewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायतHaryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंचHaryana News: 1,288 में से 170 सैंपल फेल, हरियाणा में दीपावली से पहले 50 हजार किलो मिलावटी मावा-मिठाई जब्तPalak Paneer Uttapam Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, बिना झंझट तैयार होगी रेसिपीरामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी जगह पर हमेशा कब्जा नहीं कर सकतेRewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायतHaryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंच

Yamunanagar Crime: पत्नी से छेड़छाड़ के शक में जेसीबी ऑपरेटर को 2 घंटे कमरे में बंद कर पीटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Yamunanagar Crime: पत्नी से छेड़छाड़ के शक में जेसीबी ऑपरेटर को 2 घंटे कमरे में बंद कर पीटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

पत्नी से छेड़छाड़ के शक में युवक की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crime: यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। महज एकतरफा और बेबुनियाद शक के चलते एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक दंपती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर पहले युवक को सरेआम घसीटा और फिर करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रखकर उस पर लाठी-डंडे बरसाए। गंभीर रूप से घायल युवक ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के कुछ ही मिनटों बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आकिल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव पाजराना का रहने वाला था।

बकरियां चराने का विवाद बना खूनी रंजिश की वजह

विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई और पाजराना गांव के पूर्व सरपंच मुशर्रफ ने बताया कि आकिल पिछले करीब डेढ़ महीने से नत्थनपुर स्थित केसीसी (KCC) प्लांट में जेसीबी ऑपरेटर की नौकरी कर रहा था। काम के सिलसिले में उसने प्लांट के पास ही एक कमरा किराये पर ले रखा था। आकिल के कमरे से कुछ ही दूरी पर आरोपी अनिल अपने परिवार के साथ रहता है।

मुशर्रफ के अनुसार, अनिल की पत्नी अक्सर अपनी बकरियों को चराने के लिए केसीसी प्लांट के प्रतिबंधित परिसर में ले आती थी। आकिल सुरक्षा और नियमों का हवाला देकर उसे कई बार वहां बकरियां चराने से मना करता था। इसी बात ने अनिल के मन में शक का बीज बो दिया और उसने आकिल पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप मढ़ दिया।

बीच-बचाव करने आए रसोइये को दी जान से मारने की धमकी

वारदात वाले दिन बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आकिल अपने कमरे पर आराम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अनिल अपनी पत्नी, भाई और एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका। इन लोगों ने आकिल को जबरन कमरे से बाहर खींचा और मारपीट शुरू कर दी। जब प्लांट के रसोइये ने आकिल को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर हाथ साफ करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया।

इसके बाद आरोपी आकिल को घसीटते हुए अपने कमरे में ले गए और अंदर से कुंडी चढ़ा ली। बंद कमरे के भीतर दो घंटे तक आकिल चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा।

पानी मांगते ही बुझ गया जिंदगी का दीया, तीन मासूमों के सिर से उठा साया

शाम को जब प्लांट के बाकी मजदूरों और कर्मचारियों को भनक लगी, तो वे आनन-फानन में अनिल के कमरे पर पहुंचे और आकिल को अधमरी हालत में बाहर निकाला। आकिल का पूरा शरीर खून से लथपथ था और वह दर्द से कराह रहा था। सहयोगियों ने जैसे ही उसके मुंह में पानी की कुछ बूंदें डालीं, आकिल का शरीर शांत पड़ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आकिल अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है। उसकी अचानक मौत से सहारनपुर में रह रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल, उसके भाई और पुजारी नामक शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कैथल/यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है और फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर के साढ़ौरा में कलयुगी पिता ने डेढ़ साल की बेटी से की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।