Breaking News
हिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिकहिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिक

Rewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायत

Rewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायत

रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी सुंदरोज निवासी एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर उसके यस बैंक खाते से चार बार में कुल 1,44,813 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पीड़ित दीपक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सो गया था। अगली सुबह करीब 4 बजे जब अलार्म बजने पर उसकी नींद खुली और उसने अपना मोबाइल चेक किया, तो उसमें 5-6 अलग-अलग अनजान नंबरों से मिस्ड कॉल दिखाई दीं।

विज्ञापन

इसी दौरान बैंक के कस्टमर केयर से उसके पास फोन आया, जिसमें खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी गई। जब दीपक ने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि उसके खाते से चार किश्तों में कुल 1,44,813 रुपये निकाले जा चुके हैं।

पीड़ित के अनुसार, ठगों ने खाते से रकम निकालने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया-

मेक माय ट्रिप: 15,164 रुपये

मेक माय ट्रिप इंडिया फ्लाइट: 16,334 रुपये

मेक माय ट्रिप इंडिया फ्लाइट: 18,542 रुपये

अलीबाबा: 94,773 रुपये

घटना का पता चलते ही पीड़ित दीपक ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने स्थानीय साइबर थाने में भी लिखित शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिन प्लेटफॉर्म्स व खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनके ट्रांजेक्शन विवरण (डिटेल्स) के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी देखें – प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।